Allahabad University: पीजी में दाखिले के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा में इन दस्तावेजों को ले जाना जरूरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



अमित सिंह/प्रयागराज. केंद्रीय इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2023-24 पोस्ट ग्रेजुएट में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. दो जून को होने वाले एंट्रेंस एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है. संबंधित छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं . केंद्र पर जाने से पहले छात्र विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का जरूर पालन करें, आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड आदि ले जाना अनिवार्य है.

विश्वविद्यालय की ओर से सब्जेक्ट के अनुसार एग्जाम डेट जारी की गई है. खास बात यह है कि प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली और नई दिल्ली में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षा होगी, जबकि ऑनलाइन मोड में परीक्षा भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरुवंतपुरम में ही होगी.

परीक्षा टाइम-टेबल
दो जून को एलएलबी व एलएलएम ऑनर्स की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी. इसी दिन एमकॉम की परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक होगी. 3 जून को पीजीएटी वन पाठ्यक्रमों की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 तक चलेगी. 4 जून को एमएससी मैटेरियल साइंस एमएससी इन बायोइनफॉर्मेटिक्स की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी. इसी दिन आईपीएस और पीजीएटी 1 पाठ्यक्रम और 5 जून को पाठ्यक्रम की परीक्षा पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक होगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें