
हाइलाइट्स
कार की विंडो खोलकर गाड़ी चलाने से माइलेज कम होता है.
हवा के प्रैशर के कारण कार के इंजन पर लोड आता है.
एसी चलाने से भी कार के माइलेज पर फर्क पड़ता है.
नई दिल्ली. कार के एसी और माइलेज को लेकर हर किसी के मन में एक बात जरूर होती है. एसी ऑन करने के साथ ही लोग सोचते हैं कि कार का माइलेज काफी कम हो जाएगा. इसी के चक्कर में कई लोग एसी को ऑन नहीं करते हैं और भरी गर्मी में भी लू के थपेड़े खाते हुए माइलेज बढ़ाने के चक्कर में खुद की तबियत को खराब कर लेते हैं. लेकिन क्या खिड़की खोल कर गाड़ी चलाने से सही में माइलेज बढ़ता है या ये केवल एक वहम है ये जानना जरूरी है.
दरअसल इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कार का एसी चलाने से इंजन पर लोड आता है और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है. ऐसे में कार का माइलेज कुछ कम जरूर हो सकता है. हालांकि खिड़की खोल कर कार चलाने से भी कई नुकसान होते हैं, आइये आपको बताते हैं दोनों ही स्थितियों की गणित….
क्या विंडो खोल कर गाड़ी चलाना सही
यदि आप कार विंडो खोलकर चलाते हैं और उसकी स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा कि है (जो समान्यतौर पर शहर में ड्राइव के दौरान भी होती है) तो आप माइलेज बढ़ाने की जगह पर घटा लेंगे. साथ ही गर्मी के चलते सेहत का नुकसान करेंगे वो अलग. इसका कारण ये है कि जब आप विंडो खोलकर रखते हैं तो हवा का दबाव गाड़ी को पीछे की ओर धकेलता है और इंजन को कार आगे बढ़ाने के लिए दोगुनी जान लगा कर काम करना होता है. ऐसी स्थिति में इंजन फ्यूल की खपत काफी बढ़ा देता है. इससे आपकी कार का माइलेज काफी गिर जाएगा.
एसी चलाने से क्या होगा
यदि आप कार का एसी चला कर सफर करते हैं तो कार का माइलेज जरूर कम होता है लेकिन इस पर इतना फर्क नहीं आएगा जितना कार की विंडो खोलकर चलाने से आएगा. इसमें 2 से 3 किलोमीटर प्रति लीटर का फर्क दिखेगा. उदाहरण के लिए यदि आपकी कार बिना एसी के 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है तो एसी चलाने पर ये 12 या 13 किलोमीटर प्रति लीटर तक आ जाएगा. वहीं एसी को हाईवे पर एक कॉन्स्टेंट स्पीड के दौरान चलाया जाए तो ये माइलेज केवल 1 या 2 किलोमीटर प्रति लीटर ही कम होगा.
खड़ी गाड़ी में चलाया एसी तो…
हालांकि आप खड़ी गाड़ी को स्टार्ट कर एसी चलाते हैं तो आप बड़े नुकसान में रहेंगे. क्योंकि इंजन इस दौरान केवल एसी की मोर और कंप्रेशर पर अपनी पूरी ताकत लगाएगा और खुद भी फ्यूल का कंजम्पशन करेगा. इस स्थिति में आपकी कार काफी फ्यूल खर्च करेगी और ये फर्क आपको औसम माइलेज में नजर आएगा.
.
Tags: AC, Air Conditioner, Auto News, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 09:41 IST









