
कानपुर. उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के सभी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. कानपुर महानगर में भी भारतीय जनता पार्टी ने महापौर की सीट पर जीत दर्ज की है, तो वहीं कानपुर नगर निगम के 110 वार्ड के सारे परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. जहां ज्यादातर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है तो वहीं समाजवादी पार्टी कांग्रेस और कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है.
परिणाम आने के बाद जीत और हार दोनों की तरह-तरह तस्वीरें सामने आई हैं. वहीं एक तस्वीर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की भी है. जिसमें निकाय चुनाव जीतने के बाद पत्नी ने अपने पति को शादी की 25वीं सालगिरह का जीत रूपी गिफ्ट दे दिया. 13 मई को नगर निगम के परिणाम आने के बाद कई लोग हंसते हुए दिखे तो कहीं लोग रोते हुए दिखे तो वहीं एक ऐसी तस्वीर भी दिखी जो जीत के साथ पति पत्नी ने अपनी 25वीं सालगिरह का जश्न भी मनाया.
पति को दिया खास गिफ्ट
आपको बता दें वार्ड नंबर 97 से पार्षद चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से तबस्सुम असीम ने जीत दर्ज की है. इसके पहले उनके पति क्षेत्र के पार्षद थे. लेकिन महिला सीट हो जाने की वजह से उन्होंने अपनी पत्नी को यहां से चुनावी मैदान में उतारा था. 13 मई को उनकी शादी की सिल्वर जुबली थी. परिणाम आया तो दोनों बेहद खुश नजर आए. पत्नी ने कहा कि यह उनकी ओर से उनके पति को शादी की सालगिरह की तोहफा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 07:25 IST









