रिपोर्ट- कुंदन कुमार
गया. इसी महीने से हज यात्रा शुरू होने वाली है. जिसको लेकर गया जिला प्रशासन के द्वारा हज यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर विशेष सुविधा की जा रही है. बता दें कि पूरे बिहार से तकरीबन 5,600 यात्रियों ने हज यात्रा को लेकर आवेदन किया है. जिसमें से लगभग 3,500 यात्री गया एयरपोर्ट से मदीना को जाएंगे. बाकी बचे हज यात्री कोलकाता से रवाना होंगे. गया एयरपोर्ट से 21 मई से गो फर्स्ट एयरलाइंस विमान मदीना के लिए रवाना होगी और रोजाना दो फ्लाइट में तकरीबन 200 यात्रियों को भेजा जाएगा. यह सिलसिला 6 जून तक चलेगा और 40 दिन का हज यात्रा पूरा करने के बाद पुनः हज यात्रियों की वापसी गया एयरपोर्ट पर ही होगी.
21 मई से 6 जून के बीच गया एयरपोर्ट से जाएगी फ्लाइट
बता दें कि हज यात्रा को लेकर गया के 374 यात्रियों ने आवेदन दिया है. 21 मई से 6 जून के बीच पूरे बिहार के लगभग 3500 आज़मीन-ए-हज का काफिला हज यात्रा के लिए गया एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा. इसको लेकर बिहार राज्य हज कमिटी और जिला प्रशासन गया की ओर से गया के नगमतिया रोड स्थित एआर पैलेस में आज़मीन-ए-हज को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इस कैंप में सभी हज यात्रियों को पोलियो ड्रॉप और मेनिनजाइटिस का टीका भी दिया गया. साथ ही सभी को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया. सभी हज यात्रियों को पोलियो ड्रॉप और मेनिनजाइटिस का टीका दिया गया.
आपके शहर से (गया)

अमीन पद पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! दरभंगा में 18 मई को होगा डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Bhabhi Ji Maidan Me Hain: जब बिहार में पधारे बाबा बागेश्वर ।Top News| jdu | bjp News| Bihar News

Treatments of Cancer : इन तीन विधियों से होता है कैंसर का ट्रीटमेंट, जानें कहां किस विधि का है प्रयोग

Saharsa News : इस तारीख तक कर लें पोर्टल पर विद्यार्थियों का डेटा अपलोड, नहीं तो होगी कार्रवाई

Bihar Crime News : पिस्टल एक मोहब्बत में मौत की कहानी दो!| Crime News | Tafteesh | Hindi News

किसान ध्यान दें! इस विधि से करेंगे गन्ना की खेती तो 6 गुना बढ़ेगा उत्पादन, लागत भी आएगी कम

पटना में बागेश्वर धाम के दरबार में जुट रही भारी भीड़, सोमवार का कार्यक्रम स्थगित, धीरेंद्र शास्त्री बोले- TV पर ही सुनें कथा

पं. धीरेंद्र शास्त्री को रोकनी पड़ी कथा, दिव्य दरबार भी नहीं लगेगा! कहा…टिकट करा लें कैंसिल, पटना न आएं

Bhojpuri Rap: एक्टर राजवीर ने भोजपुरी में बना दिया रैप सॉन्ग, 2 हफ्ते में मिले इतने व्यूज

पॉवर लिफ्टिंग में बनना है चैंपियन तो यहां आएं, कई खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल में बढ़ा चुके हैं आरा का मान

Mother’s Day: मुजफ्फरपुर में 40 साल पहले खोए बेटे को देख रो पड़ी बूढ़ी मां, बोली- मुझे विश्वास था तू आएगा…
60 साल से अधिक उम्र के हज यात्रियों को पोलियो ड्रॉप और मेनिनजाइटिस के साथ-साथ इन्फ़्लूएंज़ा का भी टीका दिया गया. टीकाकरण शिविर में कुल 325 आज़मीन-ए-हज को टीका दी गई. वैसे आज़मीन-ए-हज जो इस टीकाकरण में छूट गए हैं, उन्हें जेपीएन हॉस्पिटल में टीका दिया जाएगा.
सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही- डीएम
इस संबंध में गया जिलाधिकारी डाॅ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि सभी आज़मीन-ए-हज को जिला प्रशासन की ओर से हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं. गया एयरपोर्ट पर होने वाली तैयारियां समेत अन्य सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. उन्होंने बताया की गया एयरपोर्ट पर विशाल आधुनिक पंडाल, आराम करने के लिए पर्याप्त बेड, कूलर, रोशनी, वज़ूख़ाना, शौचालय, नमाज़गाह, शुद्ध शीतल पेयजल की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा जैसी सुविधाएं होंगी. साथ ही जिला प्रशासन की ओर से नियंत्रण कक्ष, मे आई हेल्प यू, पुलिस शिविर, नि:शुल्क मेडिकल शिविर की भी व्यवस्था होगी.
150 से अधिक स्थानीय रजाकार एयरपोर्ट पर रहेंगे मुस्तैद
गया एयरपोर्ट पर हज यात्रियों की सेवा व सहयोग के लिए तैनात रहने वाले रजाकारों को प्रशक्षिण दिया जाएगा. इन्हें एयरपोर्ट के रूल और कायदों से अवगत कराया जाएगा. गया एयरपोर्ट के अधिकारी और सीआईएसएफ के कर्मी रजाकारों को सुरक्षा नियमों को पालन करने का तरीका बताएंगे. रजाकारों को पहचान पत्र दिया जाएगा. जिसे वे हमेशा साथ रखेंगे. आजमीने ए हज की खिदमद में करीब 150 से अधिक स्थानीय रजाकार एयरपोर्ट पर मुस्तैद रहेंगे. इनका काम रहेगा कि हाजियों का इमीग्रेशन, टिकट एवं टर्मिनल तक जाने में मदद करेंगे. विमान उड़ने तक हाजियों को किसी तरह की कठिनाई नहीं हो रजाकारों को इसका ख्याल रखना हैं.
2019 के बाद फिर शुरू होगी सेवा
आपको बता दें कि गया हवाई अड्डा ऑथिरिटी और जिला प्रशासन वर्ष 2012 से हज यात्रा की सफल मेजबानी कर रही है. इस बीच काफी उतार चढ़ाव आया. पिछले छह साल पहले की सुविधा और बेहतर हुई है. वर्ष 2002 और 2003 में गया हवाई अड्डा से पहली दफे मक्का मदीना के लिए एयर इंडिया की विमान उड़ान भरी थी. इसके बाद 17 सितंबर 2012 में आठ वर्ष बाद फिर गया से हज यात्रा के लिए उड़ानें शुरू हुई थी. 2012 से यह उड़ान गया से लगातार 2019 तक जारी रहा. लेकिन वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए 2019 के बाद गया हवाई अड्डा से हज यात्रा का ऑपरेशन बंद हो गया था. तीन साल बाद फिर 2023 में गया को हज यात्रा की मेजबानी करने की अवसर मिला है जो 21 मई से शुरू होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar Government, Bihar News, Flight services, Gaya news, Gaya news today, Haj yatra, Haj Yatri
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 07:15 IST









