CBSE Board Result: 75% रिजल्ट लाकर भी स्टूडेंट कर रहे आत्महत्या, क्या है वजह?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. CBSE Board Result: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है. सीबीएसई ने शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे. 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही दिल्ली और कानपुर में दो स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली है. हैरान करने वाली बात यह है कि आत्महत्या करने वाली एक स्टूडेंट ने 75 प्रतिशत और दूसरी स्टूडेंट ने 73 प्रतिशत अंक स्कोर किया था. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर इतने अंक लाने पर भी स्टूडेंट आत्महत्या क्यों कर रहे हैं.

बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर इलाके में 16 वर्षीय एक छात्रा ने बारहवीं कक्षा में कम अंक प्राप्त करने के बाद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब 11 बजकर 54 मिनट पर हरि नगर थाने को डीडीयू अस्पताल से घटना की सूचना मिली, जहां छात्रा के पिता मृत अवस्था में उसे अस्पताल लेकर आए थे. उन्होंने बताया कि वह विज्ञान संकाय की छात्रा थी और उसने शुक्रवार को घोषित नतीजे में 75 फीसदी अंक हासिल किए थे. परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद से वह बहुत परेशान थी.

इसी प्रकार कानपुर के बर्रा में एक छात्रा माही नें 12वीं में 75 प्रतिशत रिजल्ट ना आने पर आत्महत्या कर ली. माही के पिता के मुताबिक वह जेईई एडवांस की तैयारी कर रही थी. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उसे कम से कम 12वीं में 75 प्रतिशत अंक स्कोर करना था लेकिन उसके सिर्फ 73 प्रतिशत अंक थे. इस तनाव में उसमें आत्महत्या कर ली. माही का सपना था कि वह आईआईटी में पढ़ाई करे.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

कोरोना के दौर में मिली थी छूट
बता दें कि इस साल आईआईआईटी, एनआईटी, और सीएफटीआई संस्थानों में एडमिशन के नियम बदले गए हैं. जिसके बाद इन संस्थानों में एडमिशन के लिए कक्षा 12वीं में कम से कम 75 फीसदी अंक होना आवश्यक है. जबकि 2020 में कोरोना के चलते इस शर्त को हटा दिया गया था. अब स्थित सामान्य होने के साथ फिर से पुराने नियमों को लागू कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-
Board Result: दुर्ग की बेटी ने किया टॉप, एसपी अभिषेक पल्लव ने जेल में बंद पिता से मिलवाया, जानें पूरा मामला
Recruitment 2023: टीचर बनने का सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी डिटेल

Tags: CBSE 12th, Cbse board, Cbse news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें