Mere Mehboob: खूबसूरत एक्ट्रेस के नियम, डायरेक्टर के लिए बनी मुसीबत, राजेंद्र कुमार की 1 बात से बदल गया सीन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. 60 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस साधना (Sadhana) ने साल 1960 में फिल्म ‘लव इन शिमला’ से अपने करियर की शुरूआत की थी. जबकि सुपरस्टार राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) की पहली फिल्म 1949 में फिल्म ‘पतंगा’ थी. खास बात ये है कि इन दिनों ही सितारों का बॉलीवुड डेब्यू शानदार रहा. इसके बाद दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. कहा जाता है कि रामानंद सागर की फिल्म ‘आरज़ू’ में काम करने के लिए राजेंद्र कुमार ने आधी फीस ली, ताकि साधना फिल्म में कास्ट की जा सकें. फिल्म रिलीज़ हुई और अन्य फिल्मों की तरह जुबली कुमार यानी राजेंद्र कुमार की यह फिल्म भी सुपरहिट रही. कहा जाता है कि राजेंद्र और साधना के बीच इतनी शानदार बॉन्डिंग थी साधना ने राजेंद्र के कहने पर अपने बनाए नियम को एक झटके मे तोड़ दी थीं.

राजेंद्र और साधना के बेमिसाल दोस्ती के किस्से को एक बार अनु कपूर ने अपने रेडियो शो में किया था. बता दें कि ‘सुहाना सफर विद अनु कपूर’ शो को लेकर अन्नु कपूर कभी बेहद फेमस हुआ करते थे. वह अपने शो में कुछ इतने मजेदार और चटपटे किस्सों का जिक्र करते थे, जिसे सुनकर लोग खुश हो जाया करते थे. कुछ ऐसा ही किस्सा उन्होंने राजेंद्र और साधना को लेकर अपने शो में सुनाया था.

mere mahboob

मेरे महबूब फिल्म पोस्टर

अनु कपूर ने बताया था कि जब 1963 में ‘मेरे महबूब’ में साधना और राजेंद्र कुमार दोनों ने साथ काम किया था, जिसके प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राहुल रवैल के पिता हरनाम सिंह रवैल (एच एस रवैल) थे. अनु कपूर ने बताया था कि जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी, तब सेट पर शूटिंग का काम बहुत धीरे-धीरे चल रहा था, जबकि डायरेक्टर की चाहत थी कि फिल्म अपने समय पर आए और शूटिंग समय पर ही खत्म हो.

” isDesktop=”true” id=”6192171″ >

एक्ट्रेस को कहते थे ‘पापा’

ऐसे में एक बार डायरेक्टर के सामने एक बड़ी परेशानी आ गई जब फिल्म की लीड एक्ट्रेस साधना ने एक दिन काम करने से इनकार कर दिया और कहा कि आज तो संडे और मैं संडे को मैं काम नहीं करती. साधना का फरमान सुनकर डायरेक्टर परेशान हो गए. उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर राजेंद्र से इस बारे में मदद मांगी क्योंकि उन्हें पता था साधना को सिर्फ और सिर्फ राजेंद्र ही समझा सकते हैं. अनु कपूर ने बताया था कि जब एच एस रवैल ने राजेंद्र से इस बारे में बात को उन्होंने उन्हें निश्चिंत रहने का आश्वासन दिया था. इसके बाद राजेंद्र साधना के पास आए और उनसे कहा, ‘पापा क्या करते हो यार.. चलो न संडे को भी शूट करते हैं.’ और हुआ भी वही. साधना ने वाकई में राजेंद्र की बात मान कर संडे को काम नहीं करने का जो नियम बनायी थी उसे तोड़ दिया. उन्होंने संड को भी राजेंद्र के साथ काम किया. बाद फिल्म की शूटिंग संडे को खत्म हो गई और जब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो सुपरहिट फिल्म साबित हुई.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Entertainment Throwback

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें