Toyota 15 मई को करने जा रही है बड़ा धमाका, SUV के बाजार में तहलका, Brezza से लेकर Creta तक की हिल जाएगी जमीन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कंपनी ने फिलहाल नई एसयूवी की कीमत का खुलासा नहीं किया है.
माना जा रहा है कि ये 11 लाख से 18 लाख रुपये के बीच में आएगी.
पहले कार को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा.

नई दिल्ली. अपनी एसयूवी और एमयूवी गाड़ियों के लिए मशहूर टोयोटा मोटर्स अब 15 मई को एक बड़ा धमका करने जा रही है. कंपनी अब अपनी एकदम नई एसयूवी को ग्लोबली लॉन्च करेगी. कार को बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और अब तक इसे केवल कोडनेम से ही जाना जाता था लेकिन अब कंपनी ने इसके नाम की घोषणा कर दी है. एसयूवी का नाम रहेगा Urban Cruiser Icon.

माना जा रहा है कि टोयोटा सबसे पहले इस कार को इंडोनेशिया के बाजार में उतारेगी. इसके बाद इंडिया और साउथ अफ्रीका के बाजारों में इसकी बिक्री की जाएगी. गौरतलब है कि टोयोटा की इंडिया में फिलहाल अर्बन क्रूजर हैदर नामक एसयूवी सेल होती है.

यह भी पढ़ें : 6 एयरबैग वाली इंडिया की सबसे सस्ती कार, कम कीमत में मिलेगी पूरी सेफ्टी

बिल्कुल नया प्लेटफॉर्म
अब तक इस कार को D03B कोडनेम से जाना जाता था लेकिन अब जब ये पूरी तरह से तैयार है तो इसे अर्बन क्रूजर आईकॉन का नाम दिया गया है. ये कार नए नए प्लेटफॉर्म DNGA पर बेस्ड होगी. इस प्लेटफॉर्म पर टोयोटा ने अपनी अवांजा और रेज एसयूवी को तैयार किया था जो इंडोनेशिया सहित अन्य एशियाई देशों में काफी पॉपुलर है. बताया जा रहा है कि यारिस के क्रॉसओवर वेरिएंट से ये एक कदम आगे होगी.

मिड साइज में होगी लॉन्च
ये कार मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में होगी. इसकी कुल लंबाई 4.3 मीटर तक रहेगी. कार में 5 सीटर ऑप्‍शन ही होगा. जानकारी के अनुसार कार में माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड का ऑप्‍शन दिया जाएगा. इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन कंपनी ऑफर करेगी.

कीमत और फीचर्स
फिलहाल कंपनी ने इस कार के नाम के अलावा किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि कार को 15 मई को ही ग्लोबली लॉन्च किया जा रहा है. लेकिन इसकी कीमत या फीचर्स से संबंधित किसी भी तरह का आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है. माना जा रहा है कि इस एसयूवी की कीमत इंडियन मार्केट में 11 लाख से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

इनसे होगा सीधा मुकाबला
टोयोटा की ये कार टाटा नेक्सॉन, ह्युंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ब्रेजा और ह्युंडई वैन्यू के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है. इसका कारण इसकी हाईब्रिड टेक्नोलॉजी और टोयोटा का एसयूवी सेगमेंट में मार्केट शेयर रहेगा.

Tags: Auto News, Car Bike News, Toyota, Toyota Motors

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें