CBSE 12th Result: माइग्रेन के किया परेशान तो छोड़ना पड़ा सैनिक स्कूल, अब महज 4 घंटे पढ़कर बने जिला टॉपर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शशिकांत ओझा/पलामू. 12 वीं कला संकाय से पलामू जिला टॉपर पुस्पांकर अजय बचपन से ही मेधावी रहे हैं. 12 वीं में कला संकाय में 84 प्रतिशत लाकर पुस्पांकर अजय जिला टॉपर बने हैं. पुस्पांकर जज बनकर समाज के दबे कुचले गरीब परिवार को न्याय दिलाना चाहते हैं. पुस्पांकर बचपन से ही मेधावी रहे हैं. क्लास 6 तक ब्राइट लैंड में पढ़ाई की जिसके बाद उनका चयन सैनिक स्कूल तिलैया में हुआ. वहां जाने के बाद उन्हें माइग्रेन हो गया. अपने बीमारी से वो काफी परेशान थे. जिसके बाद प्राचार्य द्वारा अभिभावक को सूचना देकर वापस घर भेज दिया गया.

आर्मी स्कूल से वापस डाल्टनगंज आकर उनका नामांकन हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में हुआ. जहां माइग्रेन से समस्या उनकी बढ़ती गई. जिसके बाद पटना में उनका इलाज चल रहा था. डॉक्टरों के सलाह पर सप्ताह में दो दिन उन्हें स्कूल से छूट्टी भी मिल गई. इस दौरान उन्होंने साइंस, मैथ, जीके इंग्लिश में डिस्ट्रिक्ट गोल्ड मेडलिस्ट रहे. उसके बाद माइग्रेन होने के कारण उनका नामांकन 8 से 7 में रोटरी स्कूल में कराया गया. जहां से वो 12 वीं पास किए और डिस्ट्रिक्ट टॉपर बने.

दिन भर में 4 घंटे करते पढ़ाई
पुस्पांकर अजय के पिता अजय कुमार ने न्यूज 18 को बताया की वो पेशे से शिक्षक हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है की दिनभर में जो बच्चा 10 घंटा से ऊपर पढ़ाई करेगा वही सफल बनेगा. मेरे बेटे ने मेरे सोच को गलत साबित किया है. वो सिर्फ दिन भर में स्कूल के आलावा 4 घंटा पढ़ाई करता था. वो भी |ऑल्टरनेट. पुस्पांकर अजय का माइग्रेन का इलाज पटना से आज भी चलता है. डॉक्टर ने लगातार एक घंटा से भी कम पढऩे की सलाह दी है’.

हिंदुस्तान ओलंपियार्ड में भी है स्टेट टॉपर
पुस्पांकर अजय के पिता अजय कुमार ने कहा की वो अब तक दर्जनों मेडल और सर्टिफिकेट पा चुका है. क्लास 6 से ही वो मेडल ला रहा है. ओलंपियार्ड में सभी विषयों में डिस्ट्रिक टॉपर रह चुका है. इसके साथ पोस्ट ऑफिस द्वारा भी आयोजित प्रतियोगिता पास कर 5100 का स्कॉलरशिप पाया है. रांची में आयोजित इंटर स्टेट चैंपियनशिप में चेस में स्टेट से मेडल ला चुका है. वर्ष 2022 में हिंदुस्तान ओलंपियार्ड में डिस्ट्रिक्ट टॉपर रहा है. इस साल हिंदुस्तान ओलंपियार्ड में स्टेट टॉपर बना है.

Tags: CBSE 12th, Cbse board, Palamu news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें