
मेष साप्ताहिक राशिफल 2023 मई
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला साबित होगा. प्रेम संबंधों में अभी उतार-चढ़ाव रहेगा, जबकि विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन में परेशानियों को झेलते हुए आगे बढ़ेंगे. कोई बड़ी मुसीबत न आए, इसके लिए आपको काफी प्रयास करने होंगे. एक-दूसरे के बीच दूरी न बन पाए, इसका भी ध्यान रखें. किसी खास दोस्त से निकटता बढ़ेगी. सप्ताह की शुरुआत से ही आपकी इनकम बेहतर होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी. मन में हर्ष की भावना रहेगी. आप अपने आसपास के लोगों के लिए कुछ नया करना चाहेंगे. प्रोपर्टी के मामलों में शुरुआत में कुछ समस्या होगी. हालांकि, उसके बाद आपको जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ होगा. किसी बात को लेकर आपको ब्लेम किया जा सकता है, इसलिए सावधान रहें. खर्चों में कमी आएगी, जिससे आपको बेहतर महसूस होगा.
आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को काम में मजा आएगा और बॉस का सपोर्ट मिलेगा. बिजनेस करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा. विद्यार्थियों की बात करें तो पढ़ाई को लेकर अभी वे काफी मेहनत करेंगे. मेहनत की बदौलत वे अच्छे अंकों की उम्मीद भी करेंगे. तकनीकी पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. खानपान में भी नियमितता बनाए रखनी होगी. यात्रा के लिए सप्ताह का पहला और अंतिम दो दिन अच्छे रहेंगे.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 2023 मई
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. विवाहितों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा. वहीं, लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए यह समय बेहद कमजोर है, इसलिए बेहद सावधानी से रहें अन्यथा आपका उनसे झगड़ा हो सकता है. हालांकि, अभी आपके खर्चे बने रहेंगे, जिससे आपकी चिंता में वृद्धि होगी. आपकी आय में गिरावट आ सकती है, जो आप को चिंता में डाल सकती है, इसलिए बेहद सोच-समझ कर काम करें. इस समय कोई भी नया कर्जा न लें वरना मुसीबत में आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो काम को लेकर अभी वे मजबूत स्थिति में रहेंगे. आपके काम की सराहना भी होगी और बिजनेस में सफलता मिलेगी, जिससे आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.
आपको कुछ नए संपर्कों का लाभ मिलेगा. दूरदराज के क्षेत्रों से जुड़ कर काम करने में अच्छा लाभ हासिल होगा. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उनकी एकाग्रता कम होगी. उन्हें अपनी एकाग्रता को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत में जबरदस्त गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको बेहद सतर्क और चौकन्ना रहना होगा. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 2023 मई
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. विवाहित लोग अपनी गृहस्थ जीवन को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे और संतान प्राप्ति की इच्छा जाग सकती है. लव लाइफ के लिए समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. इसके बावजूद रिश्ता प्रेम के साथ आगे बढ़ेगा. सप्ताह की शुरुआत में आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने करने जा सकते हैं. अपने पड़ोसियों से आपकी ट्यूनिंग अच्छी होगी. घर के छोटे भाई-बहनों से भी आपको अच्छा सपोर्ट मिलेगा. आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अभी आपके कुछ खर्चे भी होंगे, लेकिन वे आपकी चिंता का कारण नहीं बनेंगे.
आपको अपनी नौकरी में कुछ लोगों से खासा सतर्क रहना होगा. वे आपके सीनियर मैनेजमेंट के लोग हो सकते हैं. किसी से भी क्रोध में आकर बात न करें और मामले को समझ कर ही आगे बढ़ें. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा. आप अपने काम में तेजी से आगे बढ़ेंगे. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा. वे पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे और उन्हें इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा. कोई बड़ी शारीरिक समस्या नहीं नजर आती. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत से मध्य तक का समय अनुकूल है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 09:00 IST








