हनुमान जी की ये 4 चौपाइयां करती हैं जीवन में चमत्कार, पूरे होते हैं सभी काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भगवान राम के परम भक्त बजरंगबली (Lord Hanuman) की उपासना के लिए मंगलवार का दिन सबसे श्रेष्ठ माना गया है. हनुमान जी की पूजा करने और उनके समक्ष हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करने मात्र से ही भक्तों के सारे संकट दूर हो जाते हैं. हनुमान चालीसा का पाठ जो भी करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है. हनुमान चालीसा की हर चौपाई का अपना महत्व है. कहा जाता है कि इसके पाठ के चमत्कारी प्रभाव सामने आते हैं. यही नहीं चालीसा की हर लाइन एक मंत्र की तरह का काम करती है.

चालीसा की हर लाइन सेहत, धन और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली बताई गई है. आज हमें भोपाल के रहने वाले वास्तु सलाहकार व ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी (पौद्दार) बता रहे हैं हनुमान चालीसा की 4 चौपाइयां जो देती हैं चमत्कारी परिणाम.

1. नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बल बीरा।।

अर्थ- हनुमान चालीसा की ये चोपाई बताती है कि हमें किसी भी प्रकार का भंयकर रोग ही क्यों न हो और कोई सी भी परेशानी ही क्यों न हों. हनुमान चालीसा का पाठ करने से और हनुमान जी का नाम लेने से सारी परेशानी का अंत हो जाता है.

यह भी पढ़ें – Mangalwar Ka Vrat: इस तरह करें मंगलवार का व्रत, जानें फायदे और व्रत विधि

2. अष्ट-सिद्धि नवनिधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।

अर्थ- हनुमान जी अष्ट-सिद्धि नवनिधि के दाता हैं उनके पास हर प्रकार की सिद्धि है. अगर उनका स्मरण और पूजा की जाए तो जिदंगी में आने वाली मुश्किलें कम होने लगती हैं.

3. विद्यावान गुनी अति चातुर।
रामकाज करीबे को आतुर।।

अर्थ- हनुमान चालीसा की ये चौपाई पढ़ने से विद्या और धन से जुड़ी हर समस्या का समाधान होता है. इसलिए हमेशा भगवान राम का नाम लेना चाहिए और पूरी श्रद्धा से हनुमान चालीसा की इन चौपाईयों का पाठ करना चाहिए. इससे जिंदगी में मनुष्य आगे बढ़ता है.

4. भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचंद्रजी के काज संवारे।।

यह भी पढ़ें –  Lord Hanuman Puja: जानें हनुमान अष्टक की महिमा, हर मंगलवार करें पाठ

अर्थ- अगर आपका काम शत्रुओं के कारण नहीं बन पा रहा है तो इस चौपाई का पाठ करने से आपका बल इतना ज्यादा हो जाएगा कि आपके सामने आपके दुश्मन ठहर ही नहीं पाएंगे. इस चौपाई का पाठ करने से भक्तों के सभी काम बनते हैं.

Tags: Dharma Aastha, Hanuman Chalisa, Lord Hanuman, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें