अंजलि सिंह राजपूत, लखनऊ. क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर 16 मई को लखनऊ आ रहे हैं. उनके फैंस उनके लखनऊ आने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं. क्या आपको पता है आखिर क्या वजह है कि सचिन तेंदुलकर 16 मई को लखनऊ आएंगे? दरअसल, सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटॉर के तौर पर जुड़े हुए है और लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर 16 मई यानी मंगलवार को मुंबई इंडियंस से होगी. यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में सचिन तेंदुलकर भी टीम के साथ लखनऊ आएंगे.
इस साल आईपीएल मैच में लखनऊ के लोगों को अपने शहर में ही क्रिकेट के कई बड़े खिलाड़ियों को करीब से देखने का मौका मिला है, जिसमें विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं. 16 मई को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी इकाना स्टेडियम में खेलते हुए नजर आयेंगे. जबसे मैच का शेड्यूल जारी हुआ था तब से लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों को रोहित शर्मा का इंतजार था. लेकिन अब लखनऊ के लोगों को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का इंतजार है.
कई बार लखनऊ आ चुके हैं सचिन
सचिन तेंदुलकर यूं तो कई बार लखनऊ आ चुके हैं. लखनऊ से सचिन की खास यादें भी जुड़ी हुई हैं. साल 1994 में लिटिल मास्टर ने श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एक टेस्ट मुकाबला खेला था. सचिन ने यहां 22 चौकों की मदद से शानदार 142 रनों की पारी खेली थी. उनकी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को पारी व 119 रनों के अंतर से हराया. अब एक बार फिर सचिन यहां आ रहे हैं लेकिन वह इस बार खेलेंगे नहीं बल्कि एक मेंटॉर के तौर पर मुंबई इंडियंस को प्रोत्साहित करते हुए नजर आयेंगे. क्रिकेट फैंस की माने तो भले ही सचिन खेले नहीं लेकिन एक बार उनको नजदीक से देखने की हसरत पूरी हो जायेगी.
आपके शहर से (लखनऊ)

UP Nikay Chunav Winner List: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने किया सबका सूपड़ा साफ, देखें विजेताओं की लिस्ट

Jhansi Chunav Result: समाजवादी पार्टी का कहां हुआ पूरी तरह सूपड़ा साफ, निकाय चुनावों में ओवरऑल स्कोर 0

UP Nagar Panchayat Adhyaksh Chunav Result LIVE: अध्यक्ष पद पर भी बीजेपी का जलवा, जानें अन्य दलों का हाल

यूपी के इस शहर में 28 साल से BJP का कब्जा, PM मोदी से भी है कनेक्शन, फिर खिला कमल

UP Nikay Chunav Result: बंपर जीत के बाद 4 बजे जश्न मनाएगी BJP, CM योगी भी हो सकते हैं शामिल

UP Nikay Chunav 2023 Result: यूपी निकाय चुनाव में चला CM योगी का जादू, 17 नगर निगम में BJP की एकतरफा जीत

दांव पर 300 MBBS स्टूडेंट्स का भविष्य, पांच साल पढ़ाई की, अब डिग्री को मान्यता नहीं

UP PCS Prelims 2023 : आज साढ़े पांच लाख अभ्यर्थी देंगे यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, आधा घंटा पहले पहुंचें

Lucknow Nagar Nigam Chunav 2023 Live: लखनऊ में भी BJP का जलवा, सुषमा खरकवाल बनीं मेयर

UP Nikay Chunav Result: BJP के प्रदर्शन पर गदगद हुए योगी, बोले- PM के नेतृत्व में ये बड़ी जीत

UP Nikay Chunav Result: बीजेपी का जलवा, मुस्लिम क्षेत्रों में पिछड़ी सपा, जानें बसपा और कांग्रेस का हाल
फुल हो सकती हैं सभी सीटें
सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को देखने के लिए 16 मई को इकाना स्टेडियम की सभी सीटें फुल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. यही वजह है कि पहले से ही इकाना स्टेडियम में व्यवस्था की जा रही है. इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि जिस तरह विराट कोहली के करीब एक युवक पहुंच गया था, उस तरह सचिन तेंदुलकर के साथ न हो.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Lucknow news, Mumbai indians, Sachin tendulkar, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 08:38 IST








