CBSE 10th Result: 99.4% लाकर झारखंड टॉपर बनीं पावनी ने बताए सफलता के गुर, See Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. इस साल भी दसवीं बोर्ड एग्जाम में लड़कियों ने बाजी मारी है. 99.4% के साथ झारखंड की राजधानी रांची के अशोक नगर में रहनेवाली पावनी कुमारी ने पूरे राज्य में टॉप किया है. हालांकि बोर्ड परीक्षा के लिए हर बच्चा जी-तोड़ मेहनत करता है. लेकिन टॉप सूची में जगह कुछ ही स्टूडेंट ही बना पाते हैं. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पावनी कुमारी की सफलता का राज जो उन्होंने खुद ही News18 Local से साझा किया.

पावनी कुमारी ने बताया, मैंने आज तक ट्यूशन नहीं लिया. क्योंकि घर में माता-पिता ही मुझे पढ़ाते थे. पापा मुझे मैथ और साइंस पढ़ाते थे. पिछले 4 साल से वह मेरी पढ़ाई के प्रति बेहद सजग रहे हैं. वही मम्मी ने राइटिंग से लेकर नोट्स बनाने में मेरी काफी मदद की. उन्होंने समझाया की नोट्स बनाते समय किन बातों का ख्याल रखा जाता है व एग्जाम के समय कैसे यह क्विक रिविजन काम आता है.

ध्यानपूर्वक पढ़ें NCERT किताबें

पावनी बताती हैं कि बोर्ड के लिए एनसीईआरटी की किताब को बिल्कुल भी इग्नोर नहीं किया जा सकता. क्योंकि 80 से 90% सवाल इन्हीं किताबों से होती है. एक-एक लाइन काफी ध्यानपूर्वक पढ़ना है. जब तक कंसेप्ट क्लियर न हो जाए, तब तक बार-बार पढ़ें. फिर भी नहीं समझ में आता है तो अपने टीचर की मदद लें. लेकिन कोई भी डाउट अधूरा न छोड़ें.

आपके शहर से (रांची)

टाइम मैनेजमेंट सबसे जरूरी

उन्होंने बताया कि एग्जाम के दौरान टाइम मैनेजमेंट सबसे जरूरी होता है. हार्डवर्क से ज्यादा स्मार्ट वर्क पर पर फोकस करना चाहिए. 8 घंटे में कभी-कभी हम उतना नहीं पढ़ पाते. जितना हम 4 से 5 घंटे में पढ़ लेते हैं. इसीलिए घड़ी देखकर नहीं बल्कि पूरी ईमानदारी के साथ अगर पढ़ते हैं, तो 4 से 5 घंटे हमारे लिए काफी हैं. लेकिन ये चार-पांच घंटे हमें कंसिस्टेंसी रखनी होती है यानी पढ़ाई नियमित करनी है.

सोशल मीडिया से दूरी जरूरी

पावनी बताती है कि ऐसा नहीं कि रूम बंद करके दिन-रात पढ़ते रहो. ऐसे पढ़ाई नहीं होती. बल्कि हमें दूसरे एक्टिविटीज में भी भाग लेना चाहिए. इससे हमारा कंसंट्रेशन पावर बढ़ता है. साथ ही अगर कोई फेवरेट मूवी है या फिर कुछ खेलने का शौक है तो वह भी पूरा करना चाहिए. बस ध्यान रहे कि पढ़ाई के समय ये सारी चीजें बाधा न बनें व सोशल मीडिया से जितना दूरी हो उतना अच्छा है.

सैंपल पेपर सॉल्व करें

पावनी बताती हैं कि जितना हो सके उतना सैंपल पेपर सॉल्व करना चाहिए. क्वेश्चन सॉल्व करने के काफी आइडिया मिल जाता है. हार्ड से हार्ड क्वेश्चन को कैसे टैकल करना है, इससे यह समझ आ जाता है. साथ ही टॉप करने के लिए हर दिन 10 से 12 घंटा पढ़ना हैं, इस सवाल पर पावनी ने बताया एग्जाम के कुछ दिन पहले तक ही मैंने 10 घंटे की पढ़ाई की है, वरना हमेशा 4 से 5 घंटे की नियमित पढ़ाई ही काफी है.

Tags: Cbse board, CBSE board results, Ranchi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें