कौन हैं हरप्रीत बराड़? दिग्गजों का करते हैं चुटकी में काम तमाम! कोहली भी लपेटे में आ चुके, अब दिल्ली को धोया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

हरप्रीत बराड़ ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट लिए
पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रन से हराया

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के 59वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रन से शिकस्त दी. दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए इस मैच में जीत जरूरी थी और पंजाब ने बाजी मारते हुए कैपिटल्स के लिए दिल्ली दूर कर दी. यानी दिल्ली को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया. पंजाब ने इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखा है. पंजाब के लिए इस मैच में प्रभसिमरन सिंह ने शतक जमाया. उनके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बराड़ ने भी टीम की सफलता में बड़ा योगदान दिया.

हरप्रीत बराड़ ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की. इस बाएं हाथ के स्पिनर ने 4 ओवर में महज 30 रन देकर दिल्ली के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. बराड़ ने इस मैच में दिल्ली के बड़े बल्लेबाजों को अहम समय पर पवेलियन की राह दिखाई और चारों ही बड़े नाम, जो मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं.

वॉर्नर-सॉल्ट ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई थी
दिल्ली कैपिटल्स ने 168 रन के टारगेट का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की. कप्तान डेविड वॉर्नर और फिल सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े. लेकिन, इसी स्कोर पर सॉल्ट को बोल्ड कर हरप्रीत ने पंजाब किंग्स को पहली सफलता दिलाई. सॉल्ट ने 21 रन बनाए. इसके बाद हरप्रीत ने एक ही ओवर में दिल्ली के दो बड़े झटके दिए और इससे दिल्ली की टीम उबर नहीं पाई.

दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2023 में सफर खत्म, प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, पंजाब की हार से लगा जोरदार झटका

बराड़ ने वॉर्नर को आउट किया
हरप्रीत बराड़ ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 9वें ओवर में पहली गेंद पर राइली रुसो को आउट किया. उनका कैच सिकंदर रजा ने लपका. इसके बाद बराड़ ने दिल्ली को सबसे बड़ा घाव दिया. उन्होंने अर्धशतक ठोक चुके कप्तान डेविड वॉर्नर को एलबीडब्ल्यू किया. वॉर्नर ने रिव्यू लिया. लेकिन ये उनके काम नहीं आया. वॉर्नर ने 27 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए. इसके बाद हरप्रीत ने मनीष पांडे को आउट किया. ये मैच में उनका चौथा शिकार था.

IPL 2023 में आज RR की RCB से टक्कर, चेन्नई-कोलकाता भी भिड़ेंगे, जानें 4 टीमें कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती?

आईपीएल 2021 में 3 दिग्गजों को किया था आउट
हरप्रीत बड़े खिलाड़ियों का चुटकी में काम तमाम करते हैं. उन्होंने 2021 में अपने पहले आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 3 दिग्गज विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स का शिकार किया था. इस बार भी जब पंजाब और बैंगलोर की टक्कर हुई थी तो वो कोहली और मैक्सवेल को आउट करने में कामयाब रहे थे.

Tags: David warner, DC vs PBKS, Glenn Maxwell, IPL 2023, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें