
हाइलाइट्स
कर्नाटक चुनाव परिणाम पर गहलोत का बयान
गहलोत बोले उन्हें पहले ही इसका आभास हो गया था
सीएम ने कहा कि राजस्थान में भी बीजेपी की दाल नहीं गलेगी
रंजन दवे.
जोधपुर. कर्नाटक चुनाव (Karnataka Election) में कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बड़ा बयान दिया है. गहलोत ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि हनुमान सबके हैं. गहलोत ने आरोप लगाया कि बीजेपी की ओर से जिस तरह का षड्यंत्र रचा गया कर्नाटक की जनता ने उसका जवाब दिया है. राहुल गांधी के मामले का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि पहले स्टे लगाया फिर हटाया और सुनवाई हुई.
कर्नाटक की जीत से उत्साहित गहलोत बोले राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया गया. फिर सदन से निलंबित कर दिया. कर्नाटक की जनता ने इसका और अन्य मुद्दों का बीजेपी को जवाब दिया है. गहलोत ने यह बयान शनिवार को जोधपुर के बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे महंगाई राहत शिविर के अवलोकन के दौरान मीडिया से बात करते हुए दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें जैसी उम्मीद थी परिणाम वैसा ही आया है.
आपके शहर से (जयपुर)
गहलोत बोले उन्हें स्थिति का आभास हो गया था
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वे खुद दो-तीन बार कर्नाटक गए थे. वहां जिस तरह के कि राहुल गांधी की यात्रा के दौरान लोगों का हुजूम उमड़ा था उससे उन्हें स्थिति का आभास हो गया था. कर्नाटक में राहुल गांधी, मलिकार्जुन खड़गे और शिव कुमार की मेहनत का तमाम लोगों ने साथ दिया है. उससे कि यह जीत हो पाई है. गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरीके से ये लोग सरकारें गिरा रहे हैं वहां की जनता समझ गई.
कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान में बीजेपी की दाल नहीं गली
गहलोत बोले कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान में बीजेपी की दाल नहीं गली. वरना राजस्थान में भी सरकार को गिराने में कोई कमी नहीं रखी. हमने सरकार गिरने नहीं दी. अब जहां भी सरकार गिरी है वहां की जनता इनको सबक सिखाएगी. जनता जान चुकी हैं कि चुनी हुई सरकार में होर्स ट्रेडिंग कर ये सरकार गिरा रहे हैं तो फिर लोकतंत्र कहां रहेगा. लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा. देश को लोग यह कभी सहन नही करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ashok gehlot, Jaipur news, Jodhpur News, Karnataka Election Result, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 07:19 IST








