UP Nikay Chunav 2023 Result: कौशांबी में आम आदमी पार्टी का भी खुला खाता, निर्दलियों ने सभी को चौंकाया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

यूपी के कौशांबी जिले ने नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके है
यूपी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी जीत के साथ खाता खोला है
सराय अकिल से आम आदमी पार्टी के अनूप सिंह विजयी घोषित हुए हैं

Kaushambi Nikay Chunav Result: यूपी के कौशांबी जिले ने नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके है. दो नगर पालिका समेत चार सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि एक-एक सीट पर सपा और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं. वहीं चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है. जिले की सबसे हॉट कहे जाने वाली सीट डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह नगर पंचायत सिराथू में बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव ने तीसरी बार अध्यक्ष पर 1711 मतों से विजयी घोषित हुए. भोला यादव को कुल 4512 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव को 2801 वोट मिले.

वहीं नगर पालिका परिषद मंझनपुर से बीजेपी के प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार ने 5959 वोटों से विजयी घोषित हूए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी दशरथ लाल को 4767 वोट मिले. पूरब-पश्चिम शरीरा नगर पंचायत से सपा की प्रत्याशी तारा देवी 750 मतों से विजयी घोषित हुई. दूसरे स्थान पर बीजेपी प्रत्याशी मालती देवी रही. सपा प्रत्याशी को 4424 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी मालती देवी को 3674 वोट मिले। करारी नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी शमशाद अहमद 2016 मत हासिल कर 440 मतों से विजयी घोषित हुए. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय मदनलाल को 1576 वोट मिले. चायल नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी अमर सिंह 1298 मत हासिल कर 345 मतों से विजयी बने. उनके निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार सोनकर को 953 वोट मिले. दारा नगर कड़ाधाम से बीजेपी की बागी प्रत्याशी रागिनी देवी 5094 मत हासिल कर 2047 वोटो से विजयी बनी, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी नसीम जहां को 3047 वोट मिले.

कौशांबी में आम आदमी पार्टी का भी खाता खुला
कौशांबी में आम आदमी पार्टी का भी खाता खुला. सरायअकिल नगर पंचायत सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनूप सिंह ने 3918 मत हासिल कर 1586 वोटों से जीत दर्ज किया. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी दिलीप कुमार को 2332 वोट मिले. वहीं चरवा नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी जगनारायण ने 66 वोट से जीत हासिल की. जगनारायण को 2533 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी लालजी वर्मा को 2467 वोट मिले. नगर पंचायत अझुआ की बात करे तो यहां से बीजेपी की प्रत्याशी शांति कुशवाहा ने 2673 मत हासिल कर 217 वोटो से जीत दर्ज की. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी प्रीति साहू को 2456 वोट मिले. वहीं भरवारी नगर पालिका परिषद से बीजेपी प्रत्याशी कविता देवी ने 16805 मत हासिल कर 6676 मतों से विजयी बनी, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी सुनीता सरोज को 10129 वोट मिले.

Tags: Kaushambi news, UP Nagar Nikay Chunav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें