तिरुपति से लेकर रामेश्वरम तक के दर्शन, IRCTC लेकर आया 11 दिन का टूर पैकेज, बस इतना है किराया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

यह ट्रेन टूर पैकेज 10 रात और 11 दिन का है.
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से होगी पैकेज की शुरुआत.
पैकेज के लिए कम से कम प्रति व्यक्ति ₹20,850 खर्च करने होंगे

मुंबई. भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) आपको दक्षिण भारत के मशहूर धार्मिक स्थलों पर घूमने का जबरदस्त मौका दे रही है. आईआरसीटीसी एक पैकेज लाने जा रही है जिसमें आपको बेंगलुरु, मैसूर, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, रामेश्वरम, मदुरै और तिरुपति घूमने का मौका मिलेगा. आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज 10 रात और 11 दिनों का होगा.

इस पैकेज की शुरुआत मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से होगी. यह यात्रा भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Special Train) के जरिए कराई जाएगी. इस स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले यात्री छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ठाणे, कल्याण, कर्जत, लोनावाला, पुणे, दौंड कुर्डुवाडी, सोलापुर और कलबुर्गी स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. इसमें ऑनबोर्ड और ऑफबोर्ड मिल्स की सुविधा मिलेगी.

Tags: Irctc, Tour and Travels, Tourist Destinations, Tourist Places

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें