
बस्टॉय प्रिजन, नॉर्वे: नॉर्वे के Oslofjord में मौजूद बस्टॉय आइलैंड पर बना ये जेल काफी मशहूर है. इसमें सौ से अधिक कैदी बंद हैं. इस जेल में कैदियों को सुविधा की सारी चीजें मिलती है. इसके अलावा मनोरंजन के भी कई साधन यहां मौजूद हैं. इसमें टेनिस खेलने से लेकर घुड़सवारी, मछली पकड़ना और यहां तक की सनबाथ भी शामिल है. कैदियों को जेल के अंदर नहीं बल्कि कॉटेज में रखा जाता है. यहां इतने कम सिक्युरिटी गार्ड हैं कि कैदियों को जेल का अहसास ही नहीं होता.
Author: Up Head Line
Views: 18









