Weather Update: राजस्थान में गर्मी ने बढ़ाई चिंता, गर्म हवाओं के चलते पारा 43 डिग्री के पार, लू जैसे हालात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



जयपुर. राजस्थान में गर्मी तीखे तेवर दिखाने लगी है. मई के शुरुआत में हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के बाद मौसम खुशनुमा हो गया था. अब गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है. प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के चलते तापमान 43 डिग्री के पार जा पहुंचा है. पिछले लगातार 3 दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है.

मौसम विभाग ने हिट वेव को लेकर अलर्ट जारी करते हुए तापमान के बढ़ने के संकेत दिए हैं. फिलहाल प्रदेश में गर्म हवाओं के चलते पारा 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है. पिछले तीन दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है. बुधवार को सुबह से तेज धूप के साथ तापमान सामान्य से ज्यादा रहा. राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब या उससे ऊपर बना रहा.

इन जिलों में रहा अधिकांश तापमान
राजस्थान के कई जिलों में अधिकांश तापमान करीब 43 डिग्री तक चला गया. प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर जिले का रहा जहां तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं जोधपुर, जालौर, जैसलमेर और बीकानेर में पारा 42 डिग्री के करीब रहा. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है.

पाकिस्तान से चल रही गर्म हवाएं
पाकिस्तान से चल रही तेज गर्म हवाओं के कारण इसका असर सीमावर्ती क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन गर्म हवाओं के साथ दिन के अधिकतम तापमान के वृद्धि देखने को मिल सकती है. वहीं रात के तापमान की बात करें तो इसका असर गर्म हवा के रुप में देखने को मिलेगा. बंगाल की खाडी में उठे तूफान मोचा का कोई असर प्रदेश में नहीं देखने मिलेगा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें