गाजियाबाद. दिल्ली की ओर आने-जाने वाले वाहन चालक ध्यान दें. ईवीएम और मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखने दौरान ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, जो शाम पांच बजे से लागू हो जाएगा. स्ट्रांग रूम अनाज मंडी गोविंदपुरम में बनाया गया है. इसको ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली हापुड़ रोड पर कुछ स्थानों पर डायवर्जन प्लान लागू किया है, जो आज शाम पांच बजे से लागू हो जाएगा. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डायवर्जन प्लान देखकर ही घर से निकलें.
गोविन्दपुर अनाज मण्डी- मतपेटियों के जमा होने तक चुंगी से किसी भी प्रकार वाहनों का आगमन पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगा. उपरोक्त सभी वाहन चुंगी से डायमन्ड तिराहा से आत्मराम स्टील तिराहा होते हुए एनएन 9 होकर अपने को रूट की ओर भी जा सकते हैं.
हापुड़ चुंगी से गोविन्दपुरम अनाज मण्डी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा. ये वाहन आत्माराम स्टील तिराहा होते हुए एनएच-9 होकर अपने गंतव्य को जायेंगे.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

एम्स का बड़ा फैसला, दिल्ली से दूर रह रहे इन मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे एम्स के चक्कर, मिलेगा ये बड़ा लाभ

‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’ : DU हॉस्टल ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस, भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी

VIDEO: कुत्तों के काटने की घटनाओं पर चर्चा करते-करते एक दूसरे पर टूट पड़ी महिलाएं, फिर बरसने लगे चांटे

CBI ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का किया विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट में दी ये दलील

Delhi Weather: दिल्लीवालों को फिर सताएगी चिलचिलाती गर्मी, राहत मिलने के आसार नहीं! जानें अगले 6 दिन का मौसम का हाल

एनसीआर के गाजियाबाद में कल शाम को रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट,प्लान देखकर ही घर से निकलें

Delhi Riots: दिल्ली दंगों में घर जलाने के मामले में 9 दोषिय़ों को 7-7 साल की सजा

ये है भारत का मिलिट्री गांव, स्कूल से ही से मिलती है सेना में जाने की ट्रेनिंग, हर परिवार में है एक सैनिक

गाजियाबाद में मॉक पोल में कुछ ईवीएम खराब मिलीं, इस वजह से कुछ जगह देर से मतदान हुआ शुरू

पंजाब का अमृतसर शहर बनेगा सोलर सिटी, स्टेट एनर्जी एक्शन प्लान की हुई शुरुआत

DDA Flats: डीडीए लॉन्च करेगा 14000 फ्लैट्स, जानें इनकी कीमत, लोकेशन, खासियत, आवेदन और Draw Date
डासना पुल से हापुड़ चुंगी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का मतदाता पेटियां और ईवीएम जमा होने पर आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा. उपरोक्त सभी वाहन डासना से एनएच9 होते हुए आत्माराम स्टील तिराहा से हापुड़ चुंगी होकर अपने गंतव्य को जायेंगे.
बिजलीघर तिराहा कमला नेहरू नगर से एकेडमी की ओर छोटे वाहन आवागमन कर सकेंगे.
मतगणना में आने वाले मतगणना एजेन्टों / मीडिया कर्मियो / पुलिस कर्मियों के वाहनों को पार्क किये जाने की व्यवस्था गोवन्दिपुरम पुलिस चौकी के पीछे स्थित पुलिस लाइन डम्पिंग ग्राउण्ड में गेट नं. 03 में की गयी है। मतगणना एजेन्ट / मीडिया कर्मी/ पुलिस कर्मी यहां अपने वाहन पार्क कर मतगणना स्थल तक जायेंगे.
लोनी इंटर कॉलेज लोनी- गाजियाबाद से लोनी तिराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन जिनका गंतव्य स्थल बागपत है, ऐसे वाहन बंथला पुल से चिरौड़ी मार्ग होकर अपने गंतव्य को जायेंगे.
बागपत की ओर से आने वाले एवं दिल्ली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन लोनी कस्बे की ओर पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा. उपरोक्त वाहन पुस्ता मार्ग से खजूरी होकर दिल्ली की ओर जायेंगे. लोनी तिराहे से बलरामनगर के मध्य मार्ग के दोनों साइड सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ghaziabad News, Nagar nikay chunav, UP Nagar Nikay Chunav
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 12:23 IST









