गाय के गोबर से हुआ मालामाल! 13 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस; अब हर महीने कमा रहा ढाई लाख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मो. महमूद आलम/ नालंदा. बिहार के नालंदा जिला के युवक को गोबर ने मालामाल कर दिया है. दरअसल नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड अंतर्गत हुसैना गांव के निवासी युवा अमीश विशाल इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर गाय के गोबर से इको फ्रेंडली प्रोडक्ट तैयार कर मार्केट में बेच रहे हैं. साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं. इसके साथ वह 10 महिलाओं को रोजगार देने के साथ लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं. अमीश विशाल ने News 18 लोकल को बताया कि मैंने कंप्यूटर साइंस से बीटेक की है. अच्छी नौकरी भी मिली, लेकिन मुझे कुछ अपना करना था. इसके लिए मैंने अलग रास्ता चुना. आज गाय के गोबर से बने प्रोडक्ट से अच्छी इनकम हो रही है.

अमीश ने बताया कि बीटेक कंप्लीट होने के बाद मेरा कैंपस सिलेक्शन भी हो गया था. जर्मनी की ओवर सीज ट्रैवल कंपनी में कंसल्टेंट ऑफिसर पर पोस्टिंग मिली. इस दौरान मेरा सालाना पैकेज 13 लाख था. मुझे नौकरी इंदौर में करनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण घर वापस आना पड़ा. इसके बाद मैंने अपने पिता त्रिवेणी प्रसाद के साथ खेती में हाथ बंटाया. इसके बाद नौकरी की नहीं सोची. अपना व्यवसाय नई तकनीक के माध्यम से शुरू किया. दो साल से सीजनली इको फ्रेंडली छोटे प्रोडक्ट बनाकर पटना के बाजारों में बेचता हूं. इसकी बिक्री अच्छी खासी होती है.

एक महीने में होती है इतनी इनकम
अमीश के मुताबिक, एक माह में 25 हजार की पूंजी खर्च कर 2.50 लाख रुपए कमाता हूं. इसके साथ 10 महिलाओं को भी रोजगार दे रहा हूं. उसके बाद ऑफ सीजन में परंपरागत खेती को छोड़कर नई तकनीक से फल की खेती भी करता हूं. यह सब सोशल मीडिया से सीखा है. मैंने खेती के लिए 50 से 70 हजार के उपकरण भी खरीदे हैं.

45-50 तरह के प्रोडक्ट करते हैं तैयार
अमीश ने बताया कि मैं कई तरह के घरेलू इस्तेमाल में आने वाली चीजों को तैयार करता हूं. इसमें दीया, विभिन्न स्कूल कॉलेज के लोगो और बैच सहित 45 से 50 प्रकार के प्रोडक्ट शामिल हैं. साथ ही बताया कि दूध बेचकर प्रॉफिटेबल प्रोडक्ट नहीं बना सकते हैं, तो सोचा कि कुछ अलग किया जाए, ताकि किसानों की आय बढ़े. इसे तैयार करने की विधि में 10 प्रतिशत बंद्रेल डालते हैं. इसके बाद 90 फीसदी गोबर डालने के साथ मिक्स कर छोटा छोटा तैयार करते हैं. इसके बाद प्रोडक्‍ट तैयार कर बाजार में बेचते हैं. बता दें कि अमीश विशाल 6 भाई बहनों में तीसरे नंबर के हैं. पिता त्रिवेणी प्रसाद किसान हैं तो मां गृहणी हैं. इससे पहले वह अपनी जमीन पर सब्जी की खेती करते थे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 11:54 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें