जयपुर एयरपोर्ट से लौटाई गईं राजस्‍थान रॉयल्‍स की 5 चीयर लीडर्स, ID पर संदेह के बाद CISF का बड़ा कदम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



जयपुर. राजस्‍थान की राजधानी जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. मामला राजस्थान रॉयल्स की चीयर लीडर्स से जुड़ा हुआ है. जयपुर में मेडीज डांस ट्रूप के साथ राजस्थान रॉयल्स की चीयर लीडर का करार है और जितने भी राजस्थान रॉयल्स के मैच होते हैं, उनमें इसी ट्रूप की चीयर लीडर परफॉर्म करती हैं. राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच से पहले चीयर लीडर्स को जयपुर से कोलकत्ता के लिए रवाना होना था. इसी के चलते गुरुवार सुबह इंडिगो की फ्लाइट से 7 बजकर 55 मिनट पर चीयर लीडर्स को कोलकाता जाना था.

एयरपोर्ट पर चेक- इन के समय जब रूटीन प्रोटोकॉल के तहत इनकी आईडी चेक की गई तो सीआईएसएफ को कुछ चीयर लीडर्स की आईडी पर संदेह हुआ. किसी में नाम साफ नहीं था और किसी में तस्वीर साफ नहीं थी. लिहाजा जांच के दौरान दूसरी आईडी मांगी गई और जिनके पास सभी आईडी उपलब्ध थी उन्हें जाने दिया गया. जिनके पास दूसरी आईडी नहीं थी, उन्हें एयरपोर्ट से बाहर कर दिया गया. देखने में यह मामला साधारण सा लगता है, लेकिन इस घटना से कई तरह के सवाल सामने आते हैं.

जयपुर से छिन सकती IPL मैचों की मेजबानी, विवादों के चलते BCCI नाराज, जानें पूरा मामला 

जांच के दौरान हुआ संदेह
जयपुर एयरपोर्ट पर जांच के लिए तैनात सीआईएसएफ को कुछ चीयर लीडर्स की आईडी देखने के बाद उन पर संदेह हुआ, जिसके बाद दूसरी आईडी दिखाने को कहा गया. कुछ चीयर लीडर्स के पास दूसरी आईडी थी, जिसे देख कर उन्हें जाने दिया गया. जानकारी के अनुसार, 5 चीयर लीडर जिनके पास दूसरी आईडी नहीं थी, उन्हें एयरपोर्ट से बाहर कर दिया गया.

घटना के बाद उठ रहे कई सवाल
एयरपोर्ट पर हुई इस घटना के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. जैसे कि वह कौन लोग थे जो दूसरी आईडी लाने के नाम पर एयरपोर्ट से चले गए और क्या फर्जी आईडी वाले लोग इस तरह से बच सकते हैं? क्या वो पकड़े जाने पर कह सकते हैं कि वो दूसरी आईडी लेकर वापस आ रहे हैं? क्या आईडी के क्रॉस वेरिफिकेशन का कोई सटीक मैकेनिज्म नहीं है? इन सभी सवालों के अभी तक जबाव नहीं मिल सके हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें