बैड कोलेस्ट्रॉल की बैंड बजा देंगे ये 6 घरेलू उपाय, नसों की हो जाएगी सफाई, घर बैठे ही पाएं बेहतरीन रिजल्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद होता है आंवला.
टमाटर जूस पीने से नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल साफ हो जाता है.

Home Remedies To Lower Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या इन दिनों लगभग सभी उम्र के लोगों को हो रही है. तेजी से बदलती लाइफस्टाइल, जंक फूड का ज्यादा सेवन और इफिजिकल एक्टिविटी न करना इस समस्या की बड़ी वजह है. कुछ लोगों को कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक भी आ सकता है. युवाओं की गलत आदतें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह बन रही हैं. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर डॉक्टर दवाएं देते हैं जिनसे आराम मिल जाता है. लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं. आइए आज हम आपको गहरे नुस्खे बताते हैं जिससे आप कोलेस्ट्रॉल से राहत पा सकते हैं.

1.ग्रीन टी: मेडिकल न्यूज टुडे में छपी एक खबर के मुताबिक ग्रीन टी का ज्यादातर उपयोग वजन कम करने के लिए किया जाता है. मोटापा से ग्रसित लोग इसका उपयोग करते हैं. लेकिन ये कोलेस्ट्रॉल के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसके नियमित सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है.

2. टमाटर जूस: टमाटर जूस के सेहत को कई फायदे होते हैं. यह इम्युनिटी को बूस्ट करता है. कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे मरीज को भी टमाटर जूस का सेवन करना चाहिए. यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है.

3. लहसुन: लहसुन सभी के किचन में पाया जाता है. चटनी बनाने से लेकर सब्जी तक में इसका उपयोग किया जाता है. लहसुन कई बीमारियों के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह ब्लड प्रेशर से लेकर नसों में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करता है. यह ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक करता है.

इसे भी पढ़ें- पेट के लिए रामबाण है हींग का पानी, मिनटों में करें तैयार, 5 फायदे देख दंग रह जाएंगे आप

4. हल्दी: हल्दी कई औषधीय गुणों से परिपूर्ण होती है. हल्दी के सेहत को कई फायदे होते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व नसों में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर कर देते हैं. आप हल्दी को दूध के साथ पी सकते हैं.

5. अलसी के बीज: अलसी के बीजों को कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रामबाण माना जा सकता है. आयुर्वेद में इसे कोलेस्ट्रॉल कम करने का बेहतरीन तरीका माना गया है. आप अलसी के बीजों को पीसकर चूर्ण बना सकते हैं और रोज एक चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी के साथ खाली पेट ले सकते हैं. इससे आपका डाइजेशन सिस्टम ठीक होगा और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें- शरीर में जमे कोलेस्ट्रॉल को झट से बाहर निकालेगा पत्तागोभी जूस, बालों को करे मजबूत, 5 फायदे देख दंग रह जाएंगे

6. आंवला: आंवला में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें वितामिन सी पाया जाता है. आंवला बैड कोलेस्ट्रॉल को नसों से बाहर कर देता है. इसके लिए एक चम्मच आंवला पाउडर को गुनगुने पानी के साथ रोज पीना चाहिए.

Tags: Health, Health benefit, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें