Ajab-Gajab! 14 तरह के आम एक ही पेड़ पर! कुछ किस्मों को गुजराती किसान ने दिए अजब-गजब नाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



राजन गढ़िया/अमरेली. आम किसानों के खास प्रयोग रंग लाने लगे हैं. धारी तालुक के एक किसान ने एक ही पेड़ पर 14 अलग-अलग किस्म के आम उगा दिए हैं. इतना ही नहीं, इस पेड़ पर होली से लेकर दीवाली तक फल लग रहा है. पेड़ पर आमों को देखें तो ऐसा लगता है जैसे किसान ने आम का एल्बम बना दिया हो.

धारी तालुक के दितला गांव के किसान उकाभाई भट्टी ने कमाल कर दिखाया है. करीब 70 साल की उम्र के भट्टी ने बताया कि उन्होंने ग्राफ्टिंग पद्धति से यह चमत्कार किया. इस विधि से एक पेड़ पर कई फल उगाए जा सकते हैं. भट्टी इस आम के पेड़ पर अब और किस्मों के आम भी उगाना चाह रहे हैं. भट्टी ने कहा ‘मैंने एक किताब पढ़ी, जिसमें मुझे आम की देसी किस्मों के नाम मिले, जो अब विलुप्त हो चुकी हैं. मैंने उन किस्मों के लिए देश के कई हिस्सों में खोज की. महाराष्ट्र, राजस्थान के कृषि महाविद्यालय और डांग के वन क्षेत्र तक तलाशा. कुछ किस्में मिलीं और कुछ का तो नाम भी पता न चल सका.’ इस वजह से भट्टी ने कुछ किस्मों को नाम भी दिए हैं. उन्होंने कुछ आम को खास नाम भी दिया. उदाहरण के लिए जो थोड़ा सख्त है उसे ‘कप्तान’ नाम दिया, जिसका छिलका काला है, भट्टी उसे ‘काला जमादार’ पुकार रहे हैं. भट्टी के अनुसार इस पेड़ की खूबी यह है कि हर किस्म का आम अलग-अलग समय पर लग रहा है. अब देखिए भट्टी के पेड़ पर कौन सी किस्मों के आम लगे हैं. भट्टी के अनुसार इस पेड़ पर आम्रपाली, नीलम, दशहरी, बेगम, नीलेशान, नील फागुन, सुंदरी, बनारसी, लंगड़ा, केसर, दादमीयो, गुलाबियो, कनोजियो, दूधपेड़ो और खोड़ी आम लग रहे हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें