गाजियाबाद में मॉक पोल में कुछ ईवीएम खराब मिलीं, इस वजह से कुछ जगह देर से हुआ शुरू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजियाबाद. स्‍थानीय निकाय के दूसरे चरण में आज एनसीआर के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में मतदान डाले जा रहे हैं. सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया. कुछ मतदान केन्‍द्रों को मॉक पोल के दौरान कुछ के करीब ईवीएम खराब मिलीं. इस वजह से तत्‍काल इन ईवीएम को बदला गया, जिससे मतदान थोड़ा देर से शुरू हो पाया. एनसीआर के दोनों जिलों में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है.

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के भागीरथ पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र के बूथ संख्या 929 पर ईवीएम मशीर खराब होने की शिकायत मिली हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्‍काल दूसरी ईवीएम भेजकर मतदान शुरू कराया है. सुबह-सुबह मतदान शुरू होने से पहले मतदान कर्मियों ने मॉक पोल किया, जिसमें कई मशीन खराब निकलीं. तत्‍काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई. इसके बाद इन मतदान केन्द्रों पर दूसरी ईवीएम मशीन पहुंचाई गयी और मतदान शुरू कराया गया.

गाजियाबाद से मेयर के लिए 12, विभिन्‍न पालिकाओं और परिषद चेयरमैन के लिए 95 व पार्षद / सभासद पद के लिए 1730 प्रत्याशी चुनाव मैदान पर हैं. जिले में शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए गाजियाबाद को 26 जोन और 128 सेक्टर में बांटा गया है. कुल 606 मतदान केन्‍द्रों पर 25 लाख 80 हजार 225 मतदाता मतदरन में शामिल होंगे.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

मतदान के दौरन ड्रोन से रखी जा रही है नजर

गाजियाबाद में मतदान के दौरान ड्रोन से नजर रखी जा रही है. 61 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र व 295 पोलिंग बूथों व 149 संवेदनशील केंद्रों व 644 संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्‍त पुलिसबल तैनात किया गया है. इन केंद्रों पर मतदान के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है और ड्रोन से नजर रखी जा रही है. चुनावी ड्यूटी में 13 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

आजमगढ़ से गाजियाबाद इन 38 जिलों में हो रहा मतदान

पूर्व यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक आज 38 जिलों में मतदान हो रहा है. इनमें गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुल्‍तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही शामिल हैं.

Tags: Nagar nikay chunav, UP Nagar Nikay Chunav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें