कार डैशबोर्ड पर 1,2,3 वाला बटन है काम की चीज, 99% लोगों को नहीं पता होगा यूज, दिखा देगा अंधेरे में भी रास्ता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कार हेडलाइट लेवेलर नाइट ड्राइव के दौरान मददगार होता है.
इसकी मदद से आप हेडलाइट का लेवल ऊपर या नीचे कर सकते हैं.
कार की कैपेसिटी के हिसाब से कार की हेडलाइट को लेवल किया जा सकता है.

नई दिल्ली. कार में कुछ फीचर्स ऐसे होते हैं जिनको हम देखते तो रोज हैं लेकिन हमें उनका सही इस्तेमाल नहीं पता होता. हालांकि ये फीचर्स कई टेस्टिंग और गाड़ियों की रिक्वायरमेंट को देखकर बनाए जाते हैं और इनके कई इस्तेमाल ऐसे होते हैं जो आपको ड्राइविंग के दौरान आने वाली कई परेशानियों से भी बचाते हैं. अब बात की जाए उस फीचर की जिसे आप भी रोज अपनी कार के ड्राइवर साइड में कोने में देखते होंगे, छोटा सा रोटेटर जिस पर 1,2,3 लिखा होता है. इस रोटेटर को कई बार लोगों ने घुमाया भी होगा लेकिन कोई बदलाव न होता देख इसका इस्तेमाल समझ नहीं आया होगा.

ये फीचर होता है हेडलाइट लेवलिंग एडजस्टर. इस फीचर की मदद से आप अपनी हेडलाइट की बीम को ऊपर और नीचे की तरफ कर सकते हैं. हालांकि हेडलाइट में हाईबीम और लोबीम का ऑप्‍शन होता है लेकिन फिर भी इस फीचर का इस्तेमाल यूनीक है. आइये आपको बताते हैं इस छोटे से रोटेटर के बड़े बड़े काम.

यह भी पढ़ें : 6 एयरबैग वाली इंडिया की सबसे सस्ती कार, कम कीमत में मिलेगी पूरी सेफ्टी

क्या काम करता है लेवेलर
हेडलाइट लेवेलर ज्यादातर कारों में मैनुअल ही आता है, अब कुछ प्रीमियम कारों में इसका ऑटोमैटिक वर्जन आने लगा है. इस लेवेलर पर लिखा 1,2,3 दरअसल इसकी स्टेज होती हैं. इसके जरिए आप हैडलाइट की स्टेज को सेट कर सकते हैं.

जब आप कार में अकेले होते हैं तो आप लेवेलर को 0 स्टेज पर भी रख सकते हैं और 1 पर भी. ऐसे में आपकी कार की हेडलाइट सामान्य ही रहेगी और ज्यादा ऊंचाई की तरफ नहीं होगी. वहीं जब आपकी गाड़ी की रियर सीटर पर 2 या 3 पैसेंजर बैठते हैं तो कार थोड़ी पीछे की ओर झुकती है. ऐसे में आपकी गाड़ी की हेडलाइट ऊपर की ओर रोशनी देने लगती है. ऐसे में इसे आप स्टेज 2 पर रख सकते हैं और आपकी हेडलाइट का थ्रो नॉर्मल हो जाएगा.

वहीं आपकी गाड़ी फुल कैपेसिटी यानि 5 सीटर है तो पांच लोगों के साथ और बूट में जब सामान भी हो तो पीछे की तरफ से काफी नीचे होती है. हालांकि इसका ड्राइविंग पर कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि कार डिजाइन ही इस तरीके से की जाती है लेकिन इसका असर लाइट के थ्रो पर पड़ता है. ये ज्यादा लंबी दूरी तक रास्ते को रोशन नहीं करती है. ऐसे में आप लेवल 3 का यूज करें. ऐसा करने पर कार की हेडलाइट नीचे की तरफ थ्रो फेंकेगी. इससे लंबी दूरी तक रास्ता रोशन होगा.

Tags: Auto News, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें