
मुंबई. फिल्मी दुनिया में रहते हुए सेलेब्रिटीज को भी पता होता है कि कैमरे की नजर उन पर ही है. ऐसे में वे कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं ताकि लाइम लाइट में बने रहें. वहीं, जब से सोशल मीडिया की दुनिया शुरू हुई है, तब से सेलेब्स कई वीडियो क्लिप्स वायरल होती रहती हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें कृति सेनन (Kriti Sanon) नीचे बैठती नजर आ रही हैं. फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adpurush) के ट्रेलर लॉन्च पर जब कृति को सीट ना मिली तो वे नीचे बैठ गईं. बस, कृति की इसी बात पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. धार्मिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म का हाल ही ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों ने पसंद किया है. फिल्म में प्रभास ‘भगवान राम’, सैफ अली खान ‘रावण’ और कृति ‘सीता’ के किरदार में हैं. फिल्म का ट्रेलर एक मल्टीप्लेक्स में लॉन्च किया गया. इस मौके पर कृति खूबसूरत साड़ी और गजरे में पारम्परिक अंदाज में नजर आईं.
नहीं मिली सीट तो…
ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को रिलीज हो रही है. इससे पहले 9 मई को भव्य कार्यक्रम के जरिए फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया. ट्रेलर देखने के लिए सभी मल्टीप्लेक्स में बैठे हुए थे. ऐसे जब कृति वहां पहुंचीं तो उन्हें कोई खाली सीट नजर नहीं आई. ये देख कृति एक सीट के सामने दिखी जगह पर नीचे ही बैठ गईं. कृति का यह बर्ताव देख वहां मौजूद लोग शॉक्ड हो गए और सभी अपनी सीट से खड़े हो गए ताकि कृति बैठ जाएं. कृति जहां बैठी थीं वहां निर्देशक ओम राउत बैठे थे और भी उन्हें देख चौंक गए. कृति का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kriti Sanon, Prabhas, Viral video
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 08:51 IST








