अमृतसर स्वर्ण मंदिर के पास हुए ट्रिपल ब्लास्ट की गुत्थी पंजाब पुलिस ने सुलझाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अमृतसर. पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर के पास हो रहे धमाके के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अमृसर में धमाके से जड़ा हुआ प्रेस कांफ्रेंस करेगी. सभी आरोपी पंजाब के ही बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार किये गए लोगों में एक महिला भी शामिल है.

बीते 5 दिनों में अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के आसपास तीन लो-इंटेसिटी के धमाके हुए थे, जिसे पुलिस ने सुलझा लिया है. नये लोकल टेरर नेटवर्क से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बम बनाने वाले नौसिखिए थे और उनका मकसद स्वर्ण मंदिर के आसपास धमाके करके पंजाब में अशांति का माहौल पैदा करने का था. इस मामले में पंजाब पुलिस के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के मामले का खुलासा किया जाएगा. बता दें कि आज ही आधी रात को एक और ब्लास्ट किया गया था. गुरु घर के पास ही सराय और अलग-अलग जगह बदल कर आरोपी रह रहे थे.

Tags: Amritsar, Punjab Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें