
हाइलाइट्स
कार के एसी में विंडस्क्रीन पर आई धुंध को हटाने का भी फंक्शन होता है.
एसी कार में मौजूद उमस को भी तेजी से खत्म करता है.
ड्राइविंग के दौरान कई बार एसी का इस्तेमाल फॉग से बचाता है.
Special Function of AC in Car: तेजी से बढ़ती गर्मी में अब कार को चलाना भी एक बड़ी मुश्किल की बात बनता जा रहा है. ऐसे में एक मात्र सहारा कार का एसी ही रह जाता है जो इस समस्या से लड़ सकता है. फिर इन दिनों चल रही धूप और बादलों की आंख मिचौली ने भी कंफ्यूज कर दिया है. बारिश के दौरान विंडशील्ड पर धुंध, नहीं तो गाड़ी में भरी ऊमस परेशान करती है. ऐसे में इन सभी समस्याओं का एक ही हल है एसी. कार एसी के ऐसे कई फंक्शंस होते हैं जिसके बारे में कम लोगों को पता होता है. एसी केवल ठंडी हवा फेंकने की मशीन ही नहीं बल्कि कई और कामों के लिए भी इस्तेमाल होता है.
यह भी पढ़ें : 6 एयरबैग वाली इंडिया की सबसे सस्ती कार, कम कीमत में मिलेगी पूरी सेफ्टी
नॉब पर भाप जैसा निशान
कार के एसी में दो तरह के नॉब आपको दिखते हैं. पहला नॉब तो टेंपरेचर कंट्रोल का होता है और दूसरे नॉब पर आपको चार स्टेजेस दिखती हैं. इसमें सबसे पहली स्टेज आपको ऐसी दिखेगी जिसमें भाप जैसे निशान या कहें हवा ऊपर की ओर जाती दिखाई देगी. इसका मतलब होता है कार की विंडस्क्रीन पर यदि फॉग आ जाए तो एसी को ऑन कर आप इस फीचर का इस्तेमाल करेंगे तो मिनटों में फॉग से छुटकारा मिल सकेगा. वहीं बारिशों में आने वाली धुंध से बचने के लिए हल्का टेंपरेचर बढ़ा देने पर आपको इस समस्या से भी निजात मिलेगी.
सीधी हवा का निशान
इस निशान से हम सभी वाकिफ होते हैं. इस निशान पर नॉब को रखने से आपके केबिन को ठंडा करने के लिए एसी सीधी हवा देगा. ये केवल केबिन को ठंडा करने के लिए यूज में लिया जाता है.
पैरों की तरफ हवा का निशान
पैरों की तरफ हवा का निशान दर्शाता ये कंट्रोल आपके पैरों की तरफ हवा फेंकेगा. इस कंट्रोल का मतलब केवल पैरों को ठंडा करना नहीं होता है. बल्कि कार में भर जाने वाली उमस नीचे की तरफ ज्यादा होती है. एसी की सीधी हवा वहां पर जाने से वो उमस खत्म हो जाती है और कार का केबिन तेजी से ठंडा होता है.
पैरों और केबिन की तरफ का निशान
ये निशान भी बारिशों में ज्यादा यूज में लेना चाहिए. इस निशान में आपको केबिन की तरफ तो हवा मिलेगी ही, साथी ही आपको कार के बॉटम यानि पैरों की तरफ भी अच्छी हवा मिलेगी. कार में मौजूद उमस इससे तेजी से खत्म होगी और कार जल्द ही ड्राई हवा व ठंडक से भरी होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: AC, Auto News, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 10:42 IST








