
WhatsApp पर नए-नए अपडेट के बाद इसमें खास फीचर्स को जोड़ा जाता है. इससे यूज़र्स को लगातार बेहतरीन एक्सपीरिएंस मिलता है. लेकिन कुछ फीचर्स का इंतज़ार यूज़र्स सालों से कर रहे हैं. इसी में से एक फीचर है मैसेज एडिट करने का. वॉट्सऐप पर चैटिंग का ट्रेंड इतना बढ़ गया है कि हर दूसरा व्यक्ति ऐप पर बातें करता रहता है. चैटिंग के समय गलती भी खूब होती है. इसलिए हर बार मैसेज डिलीट करके पूरा फिर से लिखने में परेशानी होती है. साथ ही कई बार तो कुछ गलत मैसेज हमें शर्मिंदा भी कर देते हैं. लेकिन अब ये दिक्कत दूर हो जाएगी.
दरअसल वॉट्सऐप पर Edit Messages फीचर रोलआउट कर दिया गया है. फिलहाल ये बीटा वर्जन के लिए है, यानी कि मौजूदा समय में इसे सिर्फ चुनिंदा यूज़र्स ही इस्तेमाल कर सकेंगे. WABetaInfo से जानकारी मिली है कि वॉट्सऐप वेब यूज़र्स जो बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम का हिस्सा हैं, वे अब भेजे जाने के बाद भी अब अपने मैसेज को एडिट कर सकते हैं.
कहां मिलेगा ये ऑप्शन?
यूज़र्स इस फीचर का इस्तेमाल Menu ऑप्शन के ज़रिए कर सकते हैं. एडिट किया गया मैसेज चैट में हर किसी को दिखाई देगा, लेकिन शर्त ये है कि हर किसी के पास वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए. जब आप इस ऑप्शन को सेलेक्ट करते हैं, तो आपको मैसेज को एक नई विंडो में एडिट करने के लिए कहा जाएगा.
अगर आपके वॉट्सऐप अकाउंट के लिए ये फीचर एनेबल है, तो आपके पास अपने चैट और ग्रुप में अपने मैसेज को एडिट करने के लिए 15 मिनट तक का समय रहता है, और मैसेज को कई बार एडिट किया जा सकता है.
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा ये रहेगा कि यूज़र्स अगर गलती से कुछ लिख देते हैं तो उन्हें उसे पूरा डिलीट नहीं करना पड़ेगा बल्कि वह उसे सिर्फ एडिट करके ठीक कर सकेंगे.
कैसे Edit करें मैसेज?
1-WhatsApp चैट खोलें जहां आप मैसेज एडिट करना चाहते हैं.
2-अब इस मैसेज पर टैप करके रखें जिसे आप एडिट करना चाहते हैं.
3-अब Menu से ‘Edit’ ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
4-अब आप जो बदलाव करना चाहते हैं, उसे करके ‘Done’ बटन पर टैप करें.
5-आपके द्वारा किया गया बदलाव सेल हो जाएगा, और एडिटेड मैसेज चैट में दिखने लगेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Whatsapp, WhatsApp Account, Whatsapp groups, WhatsApp Help
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 11:19 IST








