01

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अभय देओल (Abhay Deol) ने साल 2005 में फिल्म ‘सोचा न था’ से अपने अभिनय करिअर की शुरुआत की थी, और उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हुई थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म ‘आहिस्ता आहिस्ता’ तो डिजास्टर साबित हुई थी. अभय अपने कजन सनी देओल (Sunny) और बॉबी देओल की तरह एक सफल एक्टर बनकर नहीं उभर पाए, लेकिन अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस का दिल जरूर जीत लिया. आज हम आपको अभय की उन 8 डिजास्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से उनका करिअर पूरी तरह बर्बाद हो गया.
Author: Up Head Line
Views: 32








