Petrol Diesel Prices : बढ़ गए पेट्रोल डीजल के दाम, नोएडा में 15 पैसे महंगा, आपके शहर में क्‍या है रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में तेजी दिख रही है.
ब्रेंट क्रूड का भाव करीब बढ़कर 76.79 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है.
डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज बढ़त के साथ 72.96 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.

नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों पर भी दिख रहा है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कई जगह बदलाव दिख रहा है. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 96.79 रुपये लीटर हो गया है. यहां डीजल भी 14 पैसे महंगा होकर 89.96 रुपये पहुंच गया है. इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे सस्‍ता होकर 96.26 रुपये लीटर पहुंच गया है. यहां डीजल 30 पैसे गिरकर 89.96 रुपये लीटर पहुंच गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल 14 पैसे गिरकर 96.33 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां डीजल का रेट भी 13 पैसे गिरा और कीमत 89.53 रुपये लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें –  20 हजार में शुरू करें ये बिजनेस, होगी लाखों में कमाई, एक बार बुवाई…साल में 4 बार कटाई

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में तेजी दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब बढ़कर 76.79 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज बढ़त के साथ 72.96 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.33 रुपये और डीजल 89.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ये भी पढ़ें – Amazon से निकाली गई कर्मचारी ने बयां किया दर्द, भावुक LinkedIn पोस्ट हुआ वायरल, कही ये बात

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Tags: Business news in hindi, Diesel Petrol New Rate Today, Petrol diesel price, Petrol New Rate, Petrol price today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें