Chitrakoot News: चित्रकूट की मिट्टी लोगों को करेगी मालामाल, जानें क्या है योजना, कैसे लें लाभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट : धीरेन्द्र शुक्ला

चित्रकूट. उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड ने चित्रकूट में माटी से बने खिलौनों को बढ़ावा देने के लिए 5 लाख रुपए की धनराशि लोगों को देने की योजना बनाई है. बोर्ड की कोशिश है कि चित्रकूट की मिट्टी के खिलौने प्रदेश की अन्य जगहों पर पहुंचे. इसके लिए चित्रकूट का जिला ग्रामोद्योग विभाग तेजी से जुटा हुआ है. माटी से बने खिलौने के अलावा माटी के बर्तन बनाने को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.

माटी से बने बर्तनों की मांग बाजारों में इसलिए अधिक है कि प्लास्टिक बैन होने के बाद खाने-पीने से लेकर सभी दैनिक कार्यों में माटी के बने बर्तनों का प्रयोग अधिक होने लगा है. माटी कला में खिलौना निर्माण के अलावा घरेलू उत्पाद के रूप में घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, अचार दानी, डोंगे, इत्यादि हैं. इन उत्पादों को बाजार में उपलब्ध करवाने की दिशा में जिला चित्रकूट ग्रामोद्योग विभाग अपनी तैयारियां को अंतिम रूप देने में जुटा है.

मिट्टी के बर्तनों के लिए लोन

जिला ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि यदि आप मिट्टी के बर्तन बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप 10 लाख रुपए तक का लोन बैंकों के माध्यम से लाभ ले सकते हैं. इसमें लाभार्थी का अंशदान स्वयं का 5% और शेष का 95% प्रतिशत बैंक ऋण होगा. यदि कोई भी लाभार्थी जनपद चित्रकूट का मूल निवासी है तो वह 5 लाख रुपए तक का ऋण तुरंत ले सकता है. अगर वह इससे अधिक लोन चाहते है तो उसके लिए नियम और शर्तें लागू है. लाभार्थी की उम्र 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है.

स्वरोजगार का बड़ा अवसर

चित्रकूट के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के अंतर्गत चित्रकूट के लोगों के लिए स्वरोजगार का बड़ा अवसर आया है. इसके लिए लोन भी ले सकते हैं और यदि किसी प्रकार की समस्या आ रही हो तो कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं.

Tags: Chitrakoot News, Self-employed professionals, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें