कौशाम्बी–
कौशांबी के करारी स्थित डॉ. रिज़वी कॉलेज ऑफ लॉ में शनिवार को फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषणों और सामाजिक मुद्दों पर आधारित नाटकों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
करारी स्थित डॉ. रिज़वी कॉलेज ऑफ लॉ का परिसर शनिवार को उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया, जहां फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
इस दौरान छात्रों ने हाल ही में चर्चा में रहे पेपर लीक मामले पर एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत कर अपनी भावनाओं और विचारों को मंच के माध्यम से व्यक्त किया। साथ ही विभिन्न छात्र-छात्राओं ने प्रेरणादायक भाषण देकर शिक्षा, ईमानदारी और उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डॉ. रिज़वी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य राजेश सक्सेना, डॉ. रिज़वी कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद जफर, कॉलेज के प्रबंधक सैयद कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिज़वी तथा कॉलेज के मैनेजमेंट अधिकारी आलोक श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। फेयरवेल पार्टी का समापन सम्मान समारोह और समूह छायाचित्र के साथ हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में हुआ।









