चतुर्थ सूर्य प्राकटय उत्सव के लिए श्रीश बाहुबली महाराज श्रृंग्वेरपुरधाम और अयोध्या से जल लेकर कुशीनगर पहुंचेगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज-

आगामी 31 जुलाई को सूर्य प्राकटय उत्सव के तहत देश के 151 पवित्र एवं धार्मिकस्थलों के जल की एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्रद्धा और अध्यात्म की एक अनूठा संगम होगा। जो विभिन्न शहरो से होते हुए कुशीनगर पहुंचेंगी। प्रायागराज से 28 जुलाई को यह यात्रा लक्ष्मण नगरी (लखनऊ) से सूर्यनगरी (कुशीनगर) वाया श्रीराम की नगरी (अयोध्या), कबीर स्थली मगहर और गुरु गोरक्षनाथ मन्दिर(गोरखपुर) श्रीराम जानकी मन्दिर कुशीनगर पहुंचेंगी। 29 और 30जुलाई को कुशीनगर के स्थानीय मंदिरो का भ्रमण किया जाएगा।31 जुलाई को श्रीराम जानकी मंदिर कसया से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।जिसके बाद सूर्य स्थली तुर्क पट्टी मे पवित्र जलों से जलाभिषेक संपन्न होगा। प्रयागराज के श्रृंग्वेरपुरधाम से 6 वर्षीय श्रीश बाहुबली महाराज (बालक राम ) श्रृंग्वेरपुरधाम एवं अयोध्या दोनों जगहों से पवित्र जल लेकर कुशीनगर पहुंचेंगे। श्रृंग्वेरपुरधाम से गंगा जल एवं अयोध्या से सरयू का जल लेकर सूर्य प्राकट्य उत्सव मे पहुंचेंगे। श्रीश बाहुबली महाराज से प्राकटय उत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय से वार्ता करते हुए जल लाने हेतु धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। श्रीश बाहुबली महाराज 28 जुलाई को श्रृंग्वेरपुरधाम से गंगा जल लेकर प्रस्थान करेंगे। बुधवार को को गंगा जल भरकर श्रीश बाहुबली महाराज ने आराध्य राम के पास जल को रखा हुआ है। इस कार्यक्रम मे साधु संत समाज एवं विभिन्न मंत्रियों का आगमन होगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें