कौशाम्बी–
दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
कौशाम्बी में दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। जिला अध्यक्ष गौरव पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंझनपुर स्थित डाइट मैदान में एकत्र हुए और वहां से जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कई पदाधिकारियों को पुलिस ने सुबह ही उनके घरों में नजरबंद कर दिया था, ताकि वे प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में अब तक 154 पेपर लीक हो चुके हैं। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को “पेपर लीक मंत्री” बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। साथ ही कहा कि जब तक उनका इस्तीफा नहीं होगा, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू कर दोबारा चुनाव कराने की भी मांग की।









