कोखराज पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख के गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी– कौशाम्बी जिले की कोखराज थाना पुलिस और प्रयागराज की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को मुखबिर के जरिए एक पुख्ता सूचना मिली थी कि ओडिशा राज्य से एक सफेद रंग की कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर दो युवक फतेहपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस और ANTF प्रयागराज की संयुक्त टीम तुरंत हरकत में आई और कोखराज टोल प्लाजा के पास दोनों तरफ घेराबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान कानपुर लेन पर प्रयागराज कट के पास एक संदिग्ध सफेद कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार को चारों तरफ से घेरकर रोक लिया
जब पुलिस टीम ने रोकी गई कार की बारीकी से तलाशी ली, तो उसकी डिग्गी से खाकी टेप से लपेटे हुए 54 पैकेट बरामद हुए। इन पैकेट्स को खोलने पर उनमें से कुल 100 किलोग्राम (1 क्विंटल) अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से गांजे की खेप के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी सीज कर दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
पकड़े गए दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले है
पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे बड़े ड्रग सिंडिकेट के लिए सिर्फ ‘कैरियर’ (गाड़ी चलाकर माल पहुंचाने वाले) के रूप में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वे यह गांजा हथगांव (फतेहपुर) के ही एक व्यक्ति के कहने पर ओडिशा से लेकर आ रहे थे और उसे ही सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस अब उस मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है जिसके इशारे पर यह पूरी तस्करी की जा रही थी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें