कौशांबी–
कौशाम्बी में पुरानी रंजिश में दबंगों ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में हड़कंप का माहौल है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है
सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली गांव निवासी गोलू लगभग 10 दिन पहले गंगा स्नान के लिए गया था। गंगा स्नान करने गांव का गुलशन भी गया हुआ था, जिनके बीच मामूली कहासुनी के के साथ मारपीट भी हुई थी। बताया जा रहा है कि गोलू ने गुलशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद उसको जेल भी जाना पड़ा हालांकि कुछ ही दिनों में जेल से छुटकर वापस आ गया लेकिन उसकी खुन्नस कम नहीं हुई। वह बदला लेने की फिराक में लग रहा। बताया जा रहा है कि रविवार रात उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई आरोप है कि गुलशन त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी एवं विकास दुबे ने अवैध तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में 25 वर्षीय सूरज के पैर में गोली लगी 32 वर्षीय गोलू के दाहिने हाथ में एवं 20 वर्षीय अनुराग के पेट में गोली लग गई। गोलीकांड की सूचना सराय अकिल पुलिस को हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया यहां से इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल बना ही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। वही दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल भी है।









