*कौशाम्बी — विकास खण्ड कड़ा के परास गांव निवासी समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य मुंसब अली उस्मानी के पिता करामत अली का इंतकाल हो गया। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को परास में उन्हें पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाज़े में परिजन, रिश्तेदार, पत्रकार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, धर्मगुरु तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। करामत अली अपने सादगीपूर्ण जीवन, मिलनसार स्वभाव और समाजसेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहते थे तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहते थे। उनके निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। जनाज़े में मौजूद लोगों ने दिवंगत की मग़फ़िरत की दुआ करते हुए शोकाकुल परिवार को सब्र-ए-जमील अता होने की दुआ की।









