किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल कमेरावादी का प्रदर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

कौशाम्बी में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। मंझनपुर स्थित डायट मैदान में जुटे कार्यकर्ताओं ने ई-20 पेट्रोल की गुणवत्ता और किसानों को खाद की किल्लत का मुद्दा उठाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया।

कौशाम्बी के मंझनपुर डायट मैदान में अपना दल (कमेरावादी) के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ई-20 पेट्रोल में मिलावट के कारण वाहनों का माइलेज प्रभावित हो रहा है, जिससे आम लोगों में नाराजगी है।

इसके साथ ही किसानों के लिए खाद की उपलब्धता का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिले में खाद की किल्लत के चलते किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, इसके बावजूद उन्हें समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ई-20 पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच कराने, मिलावट पर रोक लगाने तथा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें