सेंट फ्रांसिस स्कूल, बेरुवा चरवा में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

सेंट फ्रांसिस स्कूल, बेरुवा चरवा में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी यातायात  संतोष कुमार सिंह एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक  प्रमोद कुमार राम द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न केवल स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की रक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सदैव यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें