बीते पांच दिनों से आ रहा था कुखार, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत से मचा कोहराम
कौशांबी के नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नंबर 24 संत कबीर नगर ओसा की रहने वाली एक 11 वर्षीय बालिका जो कि बीते पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थी। शनिवार /रविवार की देर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
मृत बालिका की पहचान सुलेखा साहू पुत्री रामलाल साहू के रूप में हुई। पिता राम लाल के अनुसार सुलेखा को बीते चार-पांच दिनों से बुखार आ रहा थाम बीते कई दिनों से उसका इलाज चल भी रहा था। शनिवार की शाम को जब उसके पिता रामलाल बाजार में सब्जी बेचने गए थे मां खेत काम कर रही थी। तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ गयी। घर पहुंचे परिजन देर रात लगभग 10 बजे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां शनिवार /रविवार की देर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
बालिका की मौत से कोहराम मच गया। जानकारी होने पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को लिखापढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।









