प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका भी घायल 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

कौशाम्बी में प्रेम प्रसंग ने एक युवक की जान ले ली। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को कथित तौर पर पकड़कर बेरहमी से पीटा गया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं इस हमले में प्रेमिका भी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के महुआ खाड़ा गांव का है। जहां ओसा निवासी 19 वर्षीय शिव प्रसाद अपने दूर के रिश्तेदार राकेश राजपूत के घर गया था। आरोप है कि प्रेम प्रसंग को लेकर वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना में युवक की प्रेमिका को भी चोटें आई हैं, जिसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही प्रेमिका को हल्की छोटे आई है प्रेमिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें