कौशांबी–मंझनपुर तहसील अंतर्गत ऊनो गांव में बुधवार की सुबह अराजकता का तांडव देखने को मिला है गांव की सरकारी खलियान की जमीन गाटा संख्या 911 को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया शिकायत से आक्रोशित विशेष समुदाय के दर्जनों लोगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर इंद्रजीत मिश्र के घर पर धावा बोल दिया और घंटे भर तांडव किया हमले की यह पूरी सनसनीखेज वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर किस कदर उग्र थे वे बंद दरवाजे और दीवारों पर पूरी ताकत से प्रहार कर रहे थे पीड़ित इंद्रजीत मिश्र के अनुसार यदि समय रहते मुख्य दरवाजा अंदर से बंद न किया जाता तो उग्र भीड़ पूरे परिवार की हत्या कर देती
घटना के पीछे की मुख्य वजह सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है इंद्रजीत मिश्र ने एसडीएम मंझनपुर से खलियान की जमीन पर हो रहे कब्जे की शिकायत की थी। शिकायत के बाद राजस्व टीम ने गांव का निरीक्षण किया और कब्जाधारकों को जमीन खाली करने की कड़ी चेतावनी दी थी। अपना अवैध निर्माण ढहने के डर से कब्जेदारों ने लामबंद होकर शिकायतकर्ता के परिवार को निशाना बनाने की रणनीति तैयार की पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने पहले ही एसडीएम को अपनी जान माल के खतरे की आशंका जताई थी उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं कि पंडित सुधर जाओ वरना एससी एसटी एक्ट लगवाकर जिंदगी बर्बाद कर देंगे पीड़ित पक्ष का कहना है कि प्रशासन को समय रहते सूचित करने के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए जिसके चलते यह जानलेवा हमला हुआ घटना के बाद से ऊनो गांव में भारी तनाव व्याप्त है मामले की गंभीरता को देखते हुए मंझनपुर पुलिस ने कार्रवाई की है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 10 नामजद और 15 से 20 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों और मुख्य साजिशकर्ताओं की पहचान की जा रही है गांव में शांति व्यवस्था कायम है और दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी









