जिलाधिकारी ने की बाल कल्याण समिति की समीक्षा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी– जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बुधवार को बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की समीक्षा बैठक की बैठक में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने बताया कि परिवार में पुनर्वासित 78 बच्चों तथा संस्थानों में आवासित 26 बच्चे का फॉलो-अप लिया जा रहा है। माह दिसम्बर, 2025 में 19 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। माह दिसम्बर, 2025 में देखरेख एवं संरक्षण से सम्बन्धित 46 नये प्रकरण प्राप्त हुये है। सदस्य किशोर न्याय बोर्ड ने बताया कि माह दिसम्बर में 09 नये मामले आये है, 05 मामलों का निस्तारण किया गया। वर्तमान में कुल 426 मामलें लम्बित है जिलाधिकारी ने कहा कि नियमानुसार सभी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय तथा विधिक प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए लम्बित मामलों का निस्तारण एवं फॉलो-अप कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्हांने बालश्रम के विरूद्ध अभियान में लापरवाही पाए जाने पर श्रम प्रर्वतन अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर बाल श्रमिकों का चिन्हांकन करते हुये नियमानुसार कार्यवाही कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की समीक्षा के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी से कहा कि सभी लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाय।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें