
हाइलाइट्स
साईं सुदर्शन ने लगाई अर्धशतकों की हैट्रिक.
21 वर्षीय ने फाइनल में CSK के खिलाफ मचाई थी तबाही.
नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2023) में युवा खिलाड़ियों की गूंज रही, कुछ खिलाड़ी रातों-रात भारतीय फैंस की नजरों में बस गए. उन्हीं में से एक नाम 21 साल के युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन (Sai Sudarshan) का भी था. इस खिलाड़ी ने आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े धुरंधरों का ध्यान खींच लिया. वहीं, जब बारी आई फाइनल की तो गुजरात की टीम संकट में नजर आई. हार्दिक से लेकर शुभमन गिल तक अहम मैच में फ्लॉप हो गए. लेकिन किसे पता था कि 20 लाख का खिलाड़ी बड़े मंच पर टीम का ट्रंप कार्ड साबित होगा. आईपीएल फाइनल के बाद से सुदर्शन गेंदबाजों पर काल बनकर टूट पड़े हैं.
फाइनल में पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात ने शानदार शुरुआत की. हालांकि, शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा के विकेट के बाद चेन्नई ने राहत की सांस ली. लेकिन इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर रूप में आए साईं सुदर्शन, इस खिलाड़ी ने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर धुनाई और 96 रन ठोक दिए. इस स्कोर तक पहुंचने के लिए सुदर्शन को महज 47 गेंद लगी. उनकी ताबड़तोड़ पारी में 6 छक्के और 8 छक्के शामिल थे. लेकिन बदकिस्मती से वह नर्वस नाइंटीज का शिकार बन गए. इस पारी के बाद से साईं सुदर्शन के बल्ले की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. आईपीएल में सुदर्शन ने 8 मैच में 3 अर्धशतकीय पारियों को अंजाम दिया था.
अर्धशतकों की लगाई हैट्रिक
तमिलनाडु प्रीमियर लीग में साईं सुदर्शन गेंदबाजों के लिए काल बनकर सामने आए हैं. उन्होंने आईपीएल के बाद से ही कमाल की निरंतरता दिखाई है. उन्होंने आईपीएल फाइनल के बाद तमिलनाडु प्रीमियर लीग में लगातार तीन अर्धशतकीय पारियां खेल दी हैं. युवा बैटर ने पहले मैच में महज 45 गेंद में 86 रन ठोके, जबकि दूसरी बार एक बार फिर वह नर्वस नाइंटज का शिकार बन गए. उन्होंने 52 गेंद में 90 रन की पारी खेली. तीसरे मुकाबले की बात करें तो उन्होंने 45 गेंद में 64 रन की शानदार पारी खेली. आईपीएल की पारी को मिला लें तो सुदर्शन ने पिछली 4 पारियों में 336 रन ठोक दिए हैं.
.
Tags: Hardik Pandya, IPL 2023
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 08:49 IST






