
सत्यजीत सेनापति
भुवनेश्वर. ओडिशा के बालासोर के बहनागा में कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त (Odisha Train Accident) होने के मामले में जांच कर रही एजेंसियों ने सोरो में सिग्नल जेई के किराए के मकान को सील कर दिया है. हादसे के बाद से सिग्नल जेई और उसका परिवार घर में मौजूद नहीं है. जानकारी के अनुसार सीबीआई (CBI) के कुछ अधिकारी जेई के घर गए थे. गौरतलब है कि 2 जून को बहानागा में कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express), एसएमवीपी-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी एक साथ दुर्घटना का शिकार हो गईं थीं.
.
Tags: CBI Probe, Odisha news, Odisha Train Accident, Train accident
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 08:50 IST
Author: Jagran Times
Post Views: 36






