
अखिलेश सोनकर/चित्रकूट. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पत्नी से विवाद कर घर से निकले युवक का जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के चूही गांव की है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक, जहां चुनवाद पुत्र कुंजन निवासी चूल्ही कोतवाली मानिकपुर बीते रविवार की देर शाम अपने गांव से पैदल ही जंगल के रास्ते करका पडरिया थाना बहिलपुरवा अपने चचेरे भाई मन्ना कोल के घर की ओर निकल गया था और सोमवार की सुबह ग्राम वासियो ने बहिलपुरवा थाने में जानकारी दी कि एक व्यक्ति का शव जंगल मे आम के पेड़ में रस्सी से लटकी हुई है.
वहीं घटना के सूचना के मुताबिक पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव फांसी के फंदे से उतारकर शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है. सूत्रों के मुताबिक मृतक के खिलाफ बुधवार को एक महिला के द्वारा उप जिलाधिकारी मानिकपुर को छेड़छाड़ के मामले में मृतक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया गया था।. वही इस पूरे मामले में बराह माफी गांव के प्रधान भूपेंद्र सिंह पटेल का कहना है कि उनको सुबह फोन आता है कि आपके गांव का व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि तेंदूपत्ता के विवाद के चलते कुछ दिन पूर्व घर की महिलाओं से उनके गांव की महिला से विवाद हुआ था. जिससे महिला ने मृतक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत एसडीएम से की थी. उनका कहना है की मौत का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो.
वहीं पूरे मामले को लेकर बहिलपुरवा थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी समनी देवी ने बताया कि मेरा पति चुनबाद घर मे दारू पीकर झगड़ा लड़ाई कर करके घर से निकल आया था और करका के जंगल में उसकी लास आम के पेड़ में लटकी पाई गई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
.
Tags: Chitrakoot News, Husband Wife Dispute, Local18, Suicide, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 08:52 IST






