हैरान कर देंगे इन मामूली सी पत्तियों के गुण? डायबिटीज जैसी 5 परेशानियां होंगी ठीक, जान लें इस्तेमाल का तरीका

हाइलाइट्स

‘बांस’ की पत्तियां बढ़ते वजन से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं.
बांस की पत्तियों का प्रयोग स्किन केयर के रूप में भी किया जा सकता है.

Bamboo’s leaf health benefits: हमारे आसपास कई ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिन्हें आयुर्वेद में सेहत का खजाना माना गया है. ये ऐसे पेड़-पौधे होते हैं, जिनका हर भाग असरदार होता है. इसके लिए जरूरी इनका सही इस्तेमाल करना. ऐसे ही करामाती पौधों में एक है ‘बांस’. जी हां, इसकी पत्तियां हमारे स्वास्थ को बेहतर बनाने का काम करती हैं. इससे बढ़ते वजन से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसके अलावा, बांस की पत्तियों का प्रयोग स्किन केयर के रूप में भी किया जा सकता है. आइए बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ के आयुर्वेदाचार्य डॉ. जितेंद्र शर्मा से जानें इसके चमत्कारी लाभ.

बांस की पत्तियों के 5 बड़े लाभ

ताजगी का कराएंगी एहसास: यदि आप काम करते-करते बोर हो गए हैं तो बांस की पत्तियां आपको गजब की ताजगी का अहसास कराएंगी. इसके लिए आपको इन पत्तियों से चाय का सेवन करना होगा. बता दें कि, इस चाय में कैफीन की मात्रा शुन्य के बराबर होती है. इस चाय की खुश्बू बढ़ाने के लिए इसमें नींबू, जैस्मीन की पत्तियां या फिर पुदीने की पत्तियों को मिक्स कर सकते हैं.

नाखून और बाल होंगे स्ट्रॉन्ग: बांस की पत्तियां नाखून और बालों को मजबूती देने में बेहद असरदार होते हैं. बता दें कि इन पत्तियों में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट यौगिक होते हैं, जो शरीर में टिश्यूज को हेल्दी बनाए रखने में मददगार होते हैं. ऐसे में बांस की पत्तियों का नियमित सेवन करने से टिश्यूज का विकास ठीक से होता है, जो नाखूनों और बालों की परतों को मजबूती देते हैं.

स्किन के लिए लाभकारी: स्किन से जुड़ीं परेशानियों को भी कम करने में बांस की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आपको बांस की कुछ पत्तियां लेनी हैं. फिर उनको मैश करके इसमें थोड़ा ऑलिव ऑयल या शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाना है. ऐसा करने से आपकी स्किन सॉफ्ट होगी. इसके अलावा स्किन इरीटेशन की परेशानियां भी कम होंगी.

ये भी पढ़ें:  रात को दूध में मिलाकर पिएं यह एक चीज, पेट के कोने-कोने की कर देगा सफाई, हड्डियों को बनाएगा फौलादी

पाचन तंत्र करे बूस्ट: बांस की पत्तियों का सेवन पाचन संबंधी परेशानियों को खत्म करने के लिए भी किया जा सकता है. बता दें कि, इसकी पत्तियां पेट फूलना, अत्यधिक गैस, कब्ज या दस्त जैसी परेशानी को कम करने काफी असरदार होती हैं. इसके लिए आयुर्वेद आपको बांस के पत्तों की चाय पीने की सलाह देता है. यदि आप चाहें तो इन पत्तियों का काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  बार-बार पानी पीने से भी नहीं बुझ पा रही प्यास? 5 बड़े कारणों का हो सकता है संकेत, एक्सपर्ट से जानें सबकुछ

ब्लड शुगर करे कंट्रोल: बांस की पत्तियां ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में असरदार मानी जाती हैं. बता दें कि, बांस की पत्तियां फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है, जिसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. इसके लिए आप बांस की पत्तियों से बनी चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा यह चाय शरीर के बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने में असरदार हो सकती है.

Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More