
हाइलाइट्स
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में करेले का सेवन बेहद लाभकारी होता है.
करेले को नमक लगाकर रखने से उसका कड़वापन काफी कम हो जाता है.
भरवां करेला रेसिपी (Stuffed Karela Recipe): करेले की सब्जी हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होती है. डायबिटीज में तो करेला रामबाण औषधि की तरह काम करता है. आप करेले की सब्जी का स्वाद और बढ़ाना चाहते हैं तो भरवां करेले की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. पौष्टिकता से भरपूर भरवां करेला स्वाद के मामले में भी काफी पसंद किया जाता है. खासतौर पर जो लोग करेले को कड़वा समझकर इससे दूरी बना लेते हैं, वे लोग भी भरवां करेले की सब्जी को काफी चाव ले लेकर खाते हैं. भरवां करेला बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और इस सब्जी को लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है.
भरवां करेले की सब्जी जल्द खराब नही होती है और इसे सिंपल तरीका अपनाकर तैयार किया जा सकता है. आप भी अगर लंच या डिनर में भरवां करेला बनाकर खाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी की मदद से बेहद आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं भरवां करेला बनाने की विधि.
इसे भी पढ़ें: टेस्टी और हेल्दी डिश है टमाटर राइस, बेहद आसान है बनाना, मिनटों में ऐसे करें तैयार
भरवां करेला बनाने के लिए सामग्री
करेले – 8-10
जीरा – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
सौंफ पाउडर – 2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 2 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
अमचूर पाउडर – 1 टी स्पून
तेल – 4-5 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
भरवां करेला बनाने की विधि
स्वाद और पौष्टिकता से भरी भरवां करेले की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले करेले अच्छी तरह से धोएं और फिर चाकू की मदद से करेले का ऊपरी हिस्सा छीलकर एक बाउल में निकाल लें. छिले हुए करेले एक बर्तन में अलग रख दें. अब करेले की छीलन में थोड़ा सा नमक डालें और उन्हें 15 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें. इसके बाद करेले तें और उन्हें बीच में से चीरकर अंदर के बीज और गूदा एक प्लेट में निकाल लें. इसके बाद छिले करेले दोबारा पानी से धो लें.
अब करेले के अंदर और बाहर थोड़ा सा नमक रगड़कर उन्हें आधा घंटे के लिए अलग रख दें. तय समय के बाद करेले एक बार फिर पानी से धो लें जिससे करेले पर लगा नमक निकल जाए. अब करेले की छीलन लेकर उसे भी पानी से 2-3 बार धोएं और फिर पानी को निचोड़ लें. अब कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो जीरा और हींग डालकर भूनें. कुछ सेकंड बाद तेल में हल्दी, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर डालें और चलाते हुए भूनें.
इसे भी पढ़ें: इडली-डोसा के साथ परोसें अदरक की चटनी, साउथ इंडियन स्टाइल में बनाएं, डिश का बढ़ जाएगा ज़ायका
अब इस मसाले में करेले का निकला गूदा, छीलन डालकर मिक्स करें और सॉट करें. कुछ देर बाद लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं. 5 मिनट तक मिस्रण को भूनने के बाद गैस बंद कर दें. करेले में भरने के लिए स्टफिंग तैयार है. अब करेला लें और उसमें तैयार स्टफिंग को दबा दबाकर भरें. सारे करेले इसी तरह से स्टफिंग से फिल कर लें.
अब कड़ाही में 3-4 टेबलस्पून तेल डालें और गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद इसमें स्टफिंग किए करेले डालें और ढककर 10 मिनट तक पकाएं. बीच-बीट में करेले पलटाते भी रहें. करेले तब तक पकाएं जब तक कि अच्छी तरह से सिककर ब्राउन न हो जाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें. स्वाद और पोषण से भरपूर भरवां करेले बनक रतैया हैं. इन्हें रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 19:21 IST






