नाश्ते में बनाएं स्वाद से भरे सूजी के अप्पे, मांग-मांग कर खाएगा हर कोई, मिनटों में तैयार होगा ब्रेकफास्ट

हाइलाइट्स

साउथ इंडियन डिश के तौर पर अप्पे काफी पसंद किए जाते हैं.
सूजी, बेसन, उड़द दाल समेत कई वैराइटीज के अप्पे बनाए जाते हैं.

सूजी अप्पे रेसिपी (Suji Appe Recipe): साउथ इंडियन फूड पसंद करने वालों के लिए अप्पे नया नाम नहीं है. अप्पे कई तरह से बनाए जाते हैं, वहीं सूजी से बनने वाले अप्पों को भी काफी पसंद किया जाता है. सूजी अप्पे टेस्टी होने के साथ ही कम वक्त में ही तैयार हो जाते हैं. आप अगर टेस्टी के साथ हल्का नाश्ता करने की चाहत रखते हैं तो इस बार ब्रेकफास्ट में सूजी अप्पे की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. सूजी अप्पे की खासियत है कि इसे बच्चे भी बढ़े चाव से खाते हैं. सूजी अप्पे सुबह के नाश्ते के अलावा बच्चों के टिफिन या फिर शाम की चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर भी काफी पसंद किए जाते हैं.

सूजी अप्पे को बनाने के लिए सूजी के साथ प्याज, टमाटर, छाछ और अन्य मसालों का उपयोग किया जाता है. आपने अगर कभी सूजी के अप्पे नहीं बनाए हैं तो हमारी बताई विधि का पालन कर बेहद आसानी से इन्हें तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं सूजी अप्पे बनाने की विधि.

सूजी अप्पे बनाने के लिए सामग्री
सूजी – 1/2 किलो
प्याज बारीक कटा – 1
टमाटर बारीक कटा – 1
छाछ – 2 कप
हरी मिर्च कटी – 4-5
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
जीरा – 1/4 टी स्पून
राई – 1 टी स्पून
बेकिंग सोडा – 1/2 टी स्पून
तेल – जरुरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: दिल्ली जैसे स्वाद वाले छोले-कुलचे बनाना हैं? बेहद आसान है तरीका, नहीं भूलेंगे स्वाद

सूजी अप्पे बनाने की विधि
सूजी के अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी बाउल में सूजी डाले और उसमें 2 कप छाछ डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. अब थोड़ा सा पानी डालते हुए सूजी का घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल बनाने के दौरान ये ज्यादा गाढ़ा या पतला नहीं रहना चाहिए. घोल तैयार होने के बाद उसे आधा घंटे के लिए ढककर अलग रख दें. आधा घंटे बाद जब घोल उठाएंगे तो सूजी फूली हुई सी नजर आने लगेगी.
इसके बाद अगर घोल ज्यादा गाढ़ा लगे तो उसमें थोड़ा पानी मिलाकर बैटर को पतला कर सकते हैं.

बैटर को अलग रखने के दौरान बचे समय में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया को बारीक काट लें. इसे तैयार बैटर में डालकर मिला दें. अब घोल में जीरा और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें. घोल तैयार होने के बाद आखिर में बेकिंग सोडा डालें और एक दो बार चम्मच की मदद से घोलें. ध्यान रखें कि सोडा डालने के बाद बैटर को ज्यादा नहीं फेंटना है.
अब अप्पे बनाने वाला पॉट लें और उसके हर खाने में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करने रख दें. जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो उसमें थोड़े से राई के दानें डालें. इसके बाद सूजी के घोल को उसमें डालकर भरें.

इसे भी पढ़ें: इडली-डोसा के साथ परोसें अदरक की चटनी, साउथ इंडियन स्टाइल में बनाएं, डिश का बढ़ जाएगा ज़ायका

अब मीडियम आंच पर अप्पे सॉट होने दें. अप्पे लाइट ब्राउन होने तक पकाएं, फिर उन्हें पलटकर दूसरी ओर से भी हल्का सुनहरा होने दें. 5-7 मिनट में अप्पे अच्छी तरह से पक जाएंगे. अब अप्पे प्लेट में निकाल लें और सारे घोल से इसी तरह सूजी अप्पे बना लें. हेल्दी और टेस्टी सूजी अप्पे का नाश्ता बनकर तैयार है. इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More